Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » शर्मनाक… राउरकेला में पांच हजार देकर स्टेशन पर कोई भी कर सकता है हॉकरी !
रेल यात्री

शर्मनाक… राउरकेला में पांच हजार देकर स्टेशन पर कोई भी कर सकता है हॉकरी !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 9, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
राउरकेला स्टेशन पर अवैध हॉकरों की दिन-दहाड़े चल रही गतिविधियों
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशनों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी और 24 घंटे मोनिटरिंग वाले बड़े स्क्रीन पर भी नहीं दिख रहे हॉकर ! 
  • किसकी शह पर राउरकेला में आरपीएफ के पाेस्ट प्रभारी रेलवे की इज्जत का फालूदा निकालने में जुटे हैं  

Rourkela. दक्षिण पूर्व रेलवे के व्यस्त और मॉडल रेलवे स्टेशनों में से राउरकेला में पांच हजार रुपये देकर काेई भी अवैध रूप से हॉकरी कर सकता है. इसके लिए कोई लाइसेंस लेने और नियम-कानून के पचड़े में पड़ने की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ वर्दी वाले साहब से मिलकर सिस्टम तय कर लेना है. एक बार सिस्टम तय हो जाये फिर स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में अवैध रूप से हॉकरी की खुली छूट मिल जायेगी. यह कहना है कि यहां स्टेशन पर फेरी करने वाले हॉकरों और इसे संचालित करने वाले सिंडिकेट के लोगों का.

आरपीएफ के वर्दी वाले इस साहब की धमक कोलकाता के जोनल मुख्यालय से लेकर दिल्ली तक सुने जाने की बात कही जाती है. शायद यही कारण है कि बार-बार मिल रही शिकायतों और वीडियो-फोटो जारी होने के बावजूद यहां रेलवे की इज्जत का फालूदा निकालने में जुटे पोस्ट कमांडर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. (क्लिक करें) अब तो यहां तक कहां जाने लगा है कि जितना भी शिकायत कर लो, ट्वीट कर सच्चाई दिखा दे, कोई कुछ बिगड़ने वाला है नहीं, कोलकाता से दिल्ली तक सेटिंग है. सब बड़े साहब और छोटे साहब की जानकारी में है, सिस्टम के तहत सबकी इच्छा पूरी की जाती है. राउरकेला स्टेशन पर हॉकर के बेखौफ कदम इस तथ्य को बहुत हद तक सच साबित कर रहे हैं.

#राउरकेला_स्टेशन पर #अवैध_वेंडरों की भरमार, एक प्लेटफॉर्म पर 10-15 से अधिक अवैध हॉकर, 15 रुपये का सामान 50 रुपये में बेच रहे, बेबश यात्री बन रहे शिकार, तमाशा देख रहे #RPF के अधिकारी. @rpf_dg @AshwiniVaishnaw @RPF_INDIA @RPFCKP
‍@RPFSER pic.twitter.com/Q9eZ6pIqwt

— HRCPCI (@HRCPCI) March 23, 2023

राउरकेला स्टेशन पर अवैध हॉकरों की धमाचौकड़ी के वीडियो फुटेज, फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी #Railhunt को भेजे गये हैं, जो कि गोपनीयता की शर्त पर कुछ लोगों द्वारा उपलब्ध कराये गये हैं. यह जीवंत सच्चाई है कि जोन के सभी स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध हॉकरों की धमाचौकड़ी मची हुई है और कभी-कभार दिखावे की कार्रवाई कर इन पर जुर्माना भी लगाया जाता है. अक्सर अवैध हॉकरी की शिकायत आने पर आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अपने जबाव में यह जरूर बताते है कि जनवरी से मार्च तक 33 हॉकरों को पकड़ा गया. आगे सतर्कता रखी जायेगी. यह सहज बात है कि पोस्ट कमांडर यह स्वीकार करते है कि हॉकर चल रहे हैं? अब इन पर रोक क्यों नहीं लग पा रही इसका जबाव उनसे पूछने वाला कोई है नहीं‍ ?

समय से थोड़ा पीछे चलते है और याद करते हैं आरपीएफ के पूर्व डीजी अरुण कुमार का कार्यकाल … उस समय ईमानदारी का चोला पहनकर अपने आप को बेस्ट साबित करने की होड़ आरपीएफ के अफसरों में मची थी. एक शिकायत आयी नहीं कि पोस्ट कमांडर को चेतावनी और आनन-फानन में कार्रवाई. कारण साफ था अगर आप नहीं करेंगे तो स्वयं दिल्ली मुख्यालय से स्पेशल टीम आ जायेगी और शायद तब आईजी और सीनियर डीएससी की भी बली चढ़ जाये. SER जोन के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ था जब आरपीएफ आईजी एससी पाढ़ी और सीनियर डीएससी देवराज मौर्या को एक साथ हटाया गया हो.  (पढ़ने के लिए क्लिक करें)

DB KASAR, IG CUM PCSC, SER
Onkar singh, Sr. DSC, CKP

तत्कालीन डीजी अरुण कुमार ने उन विपरीत परिस्थितियों में विभाग के सर्वश्रेष्ठ अफसरों में शामिल साउथ वेर्स्टन रेलवे के पीसीएससी डीबी कसार को SER का आईजी बनाकर भेजा. उसी समय पोस्ट डाउनग्रेड कर एनएफआर के रांगिया से कमांडेंट ओंकार सिंह को सीकेपी में कमांडेंट बनाकर भेजा गया. कमाल का समय था. #आईजी#डीआईजी#कमांडेंट की ईमानदारी की मिशाल देते महकमे के लोग नहीं थकते थे. सब कुछ निर्धारित सिस्टम से होता था. चोरी भी छुप-छपाकर की जाती थी, सहयोग भी मौन होता था. पर …डीजी अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद गिरगिट के रंग बदलने की तरह सिस्टम में बदलाव ऐसा आया कि आईजी से लेकर सीनियर डीएससी के निर्णयों पर सवाल उठाये जाने लगे. ऐसी अनियमितताओं की लंबी फेहरिस्त #रेलहंट तक भी पहुंचायी जाती रही है. सबूत भेजे गये. अब आलम है कि इन्हीं अफसरों के ईमानदारी की मिशाल देने वाले महकमे के वही लोग अब इन सवालों पर मुंह बिचकाने लगते हैं.

अब यह कहां जाने लगा है … किसी अनियमितता को लेकर बार-बार आवाज उठाने के बाद भी जब उच्चाधिकारी मौन साध लें तो इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं. जब शीर्ष नेतृत्व और प्रबंधन अपना एजेंडा सेट करने में लगा हो, तब अफसर निरंकुश और व्यवस्था भ्रष्ट ही होती है, क्योंकि तब नीचे देखने वाला कोई नहीं होता !

बदलाव तो आया है, यह सबने महसूस किया है. छोटी-बड़ी शिकायतों पर सीआईबी के इंस्पेक्टरों को नाकोंदम कर देने SER आरपीएफ के डीआइजी ने सच बताने पर #Railhunt के नंबर को ही ब्लॉक कर दिया.  अब अगर अधिकारी अवैध गतिविधियों, शिकायतों को सुनने-देखने-समझने की मंशा त्यागकर सूचनाओं के माध्यम को ही बंद करने लगे तो इसके क्या मतलब निकाले जाने चाहिए ? ऐसा प्रतीत होता है कि हॉकरों की अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले सीआईबी के इंस्पेक्टर और उनकी टीम भी अब इसके मौन की भागीदार बन चुकी है. इसका उदाहरण राउरकेला-टाटा-खड़गपुर मार्ग पर ट्रेनों में अवैध हॉकर और स्टेशन पर लगने वाला उनका अवैध बाजार है!

#RPF_INDIA  #INDIANRAIL #DG_RPF #IG_SER_RPF #RAILWAY_PROTECTION_FORCE

Spread the love
ILLIGAL HAWKERS Is illegal hockey allowed in Rourkela? rourkela station RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
रेल यात्री

दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग

September 12, 2026
रेल यात्री

उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू

September 6, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group