Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » SER : आरपीएफ अफसरों का टूटा वनवास, मिली पोस्टिंग, राउरकेला में मीणा पर बरस रही ‘साहब’ की मेहरबानी
न्यूज हंट

SER : आरपीएफ अफसरों का टूटा वनवास, मिली पोस्टिंग, राउरकेला में मीणा पर बरस रही ‘साहब’ की मेहरबानी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 18, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
राउरकेला स्टेशन पर धड़ल्ले से चलते थे हॉकर (फाइल फोटो)
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • राउरकेला से टाटा तक अवैध गतिविधियों पर सीआईबी इंस्पेक्टरों का मौन सिस्टम के लिए घातक  
  • सब इंस्पेक्टर को एडहक इंस्पेक्टर बनाकर एक साल से उपकृत करने पर बल के लोग उठा रहे सवाल
  • आरपीएफ महकमे में तेज है चर्चा – जब तक सीनियर डीएसई और आईजी हैं कोई हिला नहीं सकता

राउरकेला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश को अपने संबोधन में कहा कि ”भ्रष्टाचार के प्रति लोगों में नफरत तो है लेकिन भ्रष्टाचारियों के प्रति उनमें उदारता का भाव भी है.” पीएम ने यह टिप्पणी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर  देशवासियों को संबोधित करते हुए कही थी लेकिन (SER) दक्षिण पूर्व रेलवे के (CKP DIVISION) चक्रधरपुर डिवीजन के आरपीएफ महकमे पर यह सटीक प्रतीत हो रही है.

कारण है कि किसी अनियमितता को लेकर बार-बार आवाज उठाने के बाद भी जब उच्चाधिकारी मौन साध लें तो इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं. कहा जाने लगा है कि जब शीर्ष नेतृत्व और प्रबंधन अपना एजेंडा सेट करने में लगा हो, तब अफसर निरंकुश और व्यवस्था भ्रष्ट ही होती है, क्योंकि तब नीचे देखने वाला कोई नहीं होता !

राउरकेला स्टेशन पर बेखौफ फेरी करता अनाधिकृत हॉकर

अब आते है चक्रधरपुर डिवीजन के राउरकेला स्टेशन पर जहां अवैध हॉकरों की मनमानी पर बोली लग रही है. यह सिर्फ राउरकेला की बात नहीं है टाटानगर तो इनमें सबसे ऊपर है. लेकिन अभी राउरकेला को लेकर अधिक हल्ला मच रहा है क्योंकि यहां कोई भी आरपीएफ के पोस्ट कमांडर को खुश कर दे तो झोली लेकर स्टेशन और ट्रेन में फेरी कर सकता है. कुछ भी बेच सकता है. चाहे वह यात्रियों के लिए सुरक्षित है अथवा  नहीं. यहां यही हो रहा है. हॉकरों की संख्या स्टेशन पर अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है. स्टेशन पर अवैध हॉकरों की गतिविधि को लेकर लगातार ट्वीट हो रहे. कुछ रेलहंट को भी मिले हैं.

इस्पात एक्सप्रेस में अनाधिकृत प्रवेश पर आरपीएफ मौन

यहां यह बताना आवश्यक है कि कुछ दिनों पूर्व टाटा से पदस्थापित होकर आये एक कॉमर्शियल इंस्पेक्टर ने हॉकरों की अवैध गतिविधियों को रोकने की बात कही थी. यही नहीं उनकी ओर से लगातार अवैध हॉकरों की रिपोर्ट की जाने लगी. नतीजा हुआ कि स्टेशन पर अवैध हॉकरों की गतिविधि अचानक से बंद हो गयी. 10 दिनों तक अवैध हॉकर स्टेशन पर नजर नहीं आये तो इसकी खलबली चक्रधरपुर से कोलकाता तक मच गयी.

रेलहंट ने इस पर ”SER : राउरकेला- झारसुगुड़ा सेक्शन पर कमर्शियल व आरपीएफ में चल रही गुप्त मंत्रणा !” शीर्ष से खबर भी प्रकाशित किया था. लेकिन बाद में यह सूचना आयी कि राउरकेला में तैनात पूर्व के एक कामर्शियल इंस्पेक्टर ने आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी के साथ गुप्त मीटिंग की. वहीं सीआईबी के एक इंस्पेक्टर ने राउरकेला के कॉमर्शियल इंस्पेक्टर से बात की, इसके बाद अचानक सब कुछ पूर्ववत हो गया. अब यह बताने की शायद जरूरत ही नहीं रही कि मीटिंग में क्या-क्या हुआ होगा? क्योंकि हर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर से लेकर कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को स्टेशन पर होने वाली हर अवैध गतिविधि की स्वाभाविक तौर पर पूरी जानकारी होती है.

राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन में अवैध हॉकर

स्पष्ट है कि स्टेशन से लेकर ट्रेनों में चलने वाले अवैध हॉकरों की गतिविधि जो सीधे तौर पर यात्रियों को प्रभावित करती है और अपराध का बड़ा कारण भी बन सकती है यह सब-कुछ जानते हुए भी डिवीजन में तैनात आरपीएफ के सीआईबी इंस्पेक्टरों ने कभी अपने सीनियर डीआईजी/एसईआर को रिपोर्ट नहीं भेजी. अब अगर रिपोर्ट की तो उस पर क्यों कार्रवाई नहीं हुई? अगर कार्रवाई हुई तो फिर से यह धंधा कैसे शुरू हो गया? यह सब प्रधानमंत्री के बयान और वक्तव्य की मंशा को परिभाषित कर देता है.

बात यहीं तक नहीं ठहरती है. चक्रधरपुर रेलमंडल में (SrDSC) सीनियर कमांडेंट हैं ओंकार सिंह, जिनकी प्रशासनिक महकमे में अच्छी पैठ है और उनकी पहचान आदेश के सख्ती के अनुपालन कराने वाले अफसरों में होती है (कुछ अपवाद को छोड़कर). यहीं स्थिति (SER/RPFIG) ईर्स्टन रेलवे के आईजी डीबी कसार को लेकर भी कही जाती है. इन दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग तब हुई थी जब जोन से लेकर डिवीजन तक भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा मचा हुआ था. आरपीएफ के तत्कालीन डीजी अरुण कुमार को इसमें सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा और एक ही झटके में कई इंस्पेक्टर से लेकर डीएसई और आईजी तक को बदल दिया था.

राउरकेला के पोस्ट प्रभारी एसएल मीणा

अब ऐसे में शिकायतों के अंबार के बीच राउरकेला में सब इंस्पेक्टर से एडहक इंस्पेक्टर बनाये गये एसएल मीणा की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं. मीणा का नाम ऑल इंडिया टेस्ट की पदोन्नति लिस्ट से गायब है. नियमानुसार उन्हें डिमोट कर सब-इंस्पेक्टर बना दिया जाना था. लेकिन उन्हें एक साल से राउरकेला में इंस्पेक्टर बनाकर रखा गया है. जबकि उनके साथ एडहक इंस्पेक्टर बने सभी इंस्पेक्टरों के कंधों से एक स्टार हटाया जा चुका है जो टेस्ट में असफल हो गये थे, सिवाय राउरकेला ओसी एसएल मीणा के.

#SER_RPF जिसकी जैसी पहुंच, उसके लिए बना दी जाती है वैसी व्यवस्था ! सात इंस्पेक्टर पदोन्नति पाकर महीनों से कर रहे पोस्टिंग का इंतजार, ऑल इंडिया टेस्ट में फेल एडहक SL MEENA को एक साल से #IPF_ROU बनाकर रखा गया, क्यों, जांच होनी चाहिए. @rpf_dg
@RailMinIndia
@IR_CRB
@CVCIndia pic.twitter.com/CBhc3HqtAZ

— Railhunt (@railhunt) August 12, 2022

राहत की बात है कि कई माह से पदोन्नति के बाद तीन स्टार लगाकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टरों का वनवास खत्म हो गया है. उन्हें पोस्टिंग दे दी गयी है. हालांकि महकमे में इस बात की चर्चा आम है कि तमाम झंझावतों के बावजूद ऑल इंडिया टेस्ट की सूची में नाम नहीं आने के बाद भी राउरकेला कमांडर पर साहब की मेहरबानी बरस रही है. जवान और कई अधिकारी भी इस मुद्दे पर चटखारे लेकर चर्चा कर रहे हैं. महकमे के लोगों का कहना है कि डीजी/आरपीएफ इस बात की जांच रेलवे बोर्ड की आईवीजी टीम से कराये कि सब-इंस्पेक्टर पद से पदोन्नति पाने के बाद सभी इंसपेक्टरों को किन परिस्थितियों में उसी स्थान पर चार माह से अधिक समय तक लंबित रखा गया ?

स्टेशन पर चोरों की धड़पकड़, बच्चों को रिस्क्यू व यात्रियों को चलती ट्रेन से गिरने से बचाने का शोर मचाने वाला आरपीएफ का ट्वीटर हेंडल आखिर रेल क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों, रेल सम्पत्ति की चोरियों, हॉकरों की धमाचौकड़ी पर क्यों मौन है, इस पर बोलने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं है. हालात यहां तक बन गये है कि टाटा से लेकर राउरकेला तक आरपीएफ महकमें में दोनों कमांडर कहते सुने गये है कि चाहे कोई कुछ भी हो जाये सीनियर डीएसई और आईजी के रहते हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है.

क्रमश :

#RPF INDIA  #INDIANRAIL #DG RPF #IG SER RPF #RAILWAY PROTECTION FORCE

Spread the love
DG RPF IG SER RPF INDIANRAIL RAILWAY PROTECTION FORCE RPF INDIA
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group