Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » ROURKELA : आरपीएफ आईजी के आदेश को चुनौती दे रहे ‘गांधी’! अवैध वैंडरों की खड़ी कर दी ‘फौज’
न्यूज हंट

ROURKELA : आरपीएफ आईजी के आदेश को चुनौती दे रहे ‘गांधी’! अवैध वैंडरों की खड़ी कर दी ‘फौज’

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 22, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आईजी संजय कुमार मिश्रा की कार्रवाई के बाद बंद अवैध धंधों को फिर से करा दिया चालू

ROURKELA. राउरकेला स्टेशन पर इन दिनों आरपीएफ आईजी के आदेश को सीधी चुनौती मिल रही है. आईजी की सीधी कार्रवाई के बाद अक्टूबर 2023 से स्टेशन से बाहर निकाल दिये गये अवैध वेंडरों की पहुंच एक बार फिर से स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक हो चुकी है. रात की कौन पूछे दिन के उजाले में भी खुलेआम सड़ी-गली खाने-पीने की चीजें ऊंची कीमत पर बेचकर यात्रियों को शिकार बनाने का काम शुरू हो गया है. सवाल यह उठाया जा रहा कि क्या आरपीएफ प्रभारी गौतम कुमार गांधी की सहमति के बिना यह सब हो रहा ? अगर ऐसा तो क्या राउरकेला आरपीएफ पोस्ट का लुकआफ्टर प्रभार देख रहे गौतम कुमार गांधी आईजी के आदेश को सीधी चुनौती तो नहीं दे रहे ? इस बात की चर्चा डिवीजन से लेकर जोन तक हो रही है.

संजय कुमार मिश्रा, पीसीएससी, एसईआर

कारण व परिणाम के बीच सोचने वाली बात यह है कि यह सब उस राउरकेला स्टेशन पर हो रहा है जहां छह माह पूर्व ही आईजी संजय कुमार मिश्रा ने मिल रही सूचनाओं के बाद खुद औचक निरीक्षण कर आरपीएफ प्रभारी शिव लहरी मीना पर सीधी कार्रवाई की थी. उन्हें न सिर्फ सस्पेंड किया गया बल्कि उन्हें डिग्रेड कर सब इंस्पेक्टर बना दिया गया था. इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ शांत रहा फिर धीरे-धीरे यहां अवैध गतिविधियां परवान चढ़ने लगी है. यह सब उस राउरकेला में हो रहा जहां दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगे है जिनकी मॉनिटिरंग स्टेशन से लेकर डिवीजन और जोनल मुख्यालय तक से संभव है. पूरे मामले में कमर्शियल की भूमिका भी संदिग्ध बन गयी है.

यह भी पढ़ें : आरपीएफ आईजी व कमांडेंट तो बदले पर नहीं बदला सिस्टम, सफेद हाथी बनकर रह गये IVG-CIB-SIB इंस्पेक्टर

स्टेशन से ट्रेनों में धमाचौकड़ी मचा रहे अवैध वेंडर, टकराव की बढ़ी आशंका 

हकीकत है कि राउरकेला स्टेशन पर अवैध हॉकरों की बढ़ती संख्या फिर से चिंता बढ़ाने लगी है. अवैध वेंडिंग कराने वाले लोगों में इस बात को लेकर टकराव शुरू हो गया है कि किसके कितने लोग वेंडिंग करेंगे. बताया जा है कि स्टेशन पर फेरी करने के लिए वेंडरों की संख्या बढ़ाने की अनुमति सीधे तौर पर आरपीएफ प्रभारी गौतम कुमार गांधी से ही लेनी होती है. बीते एक माह में स्टेशन पर अवैध वेंडरों की संख्या दो दर्जन से अधिक बढ़ जाने की बात कही जा रही है. ये लोग कमाई के लिए एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं. यह टकराव का कारण बन सकता है. ये बातें अब मीडिया में भी आने लगीं हैं. अवैध वेंडरों के यहां तीन बड़े ऑपरेटर है. इनमें एक होटल संचालक, दूसरा महिला रेलकर्मी का पति तो तीसरा एक अधिकारी का संबंधी शामिल है.

गौतम कुमार गांधी, आरपीएफ प्रभारी, राउरकेला

दिलचस्प है कि राउरकेला स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरों से जुड़े समाचार मीडिया में प्रकाशित होने पर आरपीएफ प्रभारी गौतम कुमार गांधी चिंतित नहीं हैं. वह बल के लोगों के सामने बेखौफ टिप्पणी कर रहे कि जिसे जो लिखना है लिखे, अधिक से अधिक उनका तबादला ही तो होगा ? वह तो वैसे भी लुक आफ्टर में है. आरपीएफ आईजी संजय कुमार मिश्रा के शांत स्वभाव से वाफिक हर इंस्पेक्टर यह बात समझता है कि उनके खिलाफ जांच व कार्रवाई इतनी आसान नहीं है. इसमें लंबा समय लगेगा, तब तक तो वह समेट कर चलते बनेंगे.

यह भी पढ़ें : आईजी ने राउरकेला में बोला धावा, अवैध धंधों की खुली पोल, आरपीएफ प्रभारी एसएल मीना सस्पेंड

राउरकेला पोस्ट को मिले तीन लुक आफ्टर प्रभारी, आईजी क्यों हैं मौन

राउरकेला में शिवलहरी मीना को सस्पेंड किये जाने के बाद से तीन-तीन इंस्पेक्टरों को लुक ऑफटर दिये जाने की कहानी भी दिलचस्प है. पहले यहां का चार्ज बंडामुंडा के ओसी अरुण टोकस को दिया गया. कुछ दिनों बाद ही इसका प्रभार झारसुगुड़ा ओसी राकेश मोहन को सौंप दिया गया. इसके बाद कंट्रोल से गौतम कुमार गांधी यहां भेजे गये जो अब तक यहां अस्थायी प्रभार में हैं. अब विचारने वाली बात है कि एक बड़े पोस्ट का छह माह में तीन-तीन प्रभारियों को लुक ऑफ्टर देने के पीछे चक्रधरपुर कमांडेंट की क्या मंशा हो सकती है ?

वेंडरों की तलााश करने वाले एएससी भी अब मौन !

एके सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त, राउरकेला

राउरकेला स्टेशन पर अवैध वेंडरों की बढ़ती संख्या पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके सिंह ने भी कुछ दिनों पहले चिंता जतायी थी. वह स्वयं स्टेशन आकर इसकी जांच तक करने लगे और अपने लोगों को यहां तक ताकीद कर रखा था कि अगर कोई अवैध वेंडर दिखा तो उनकी खैर नहीं. हालांकि इसके बावजूद अवैध वेंडिंग जारी रही. इसके पीछे उनके ही विभाग के लोगों का सूचना तंत्र काम कर रहा था तो हर पल की सूचना वेंडरों तक उनके पहुंचाने से पहले पहुंचा देता था. इनमें अग्रणी नाम बंटी सिंह का है जो कभी शिवलहरी मीना का स्पेशल हुआ करता था. वह लगातार संदिग्ध भूमिका के बावजूद अब भी स्टेशन पर पदस्थापित है.

टाटानगर स्टेशन को बना दिया बाजार, जानेंगे क्या है यहां का हाल … क्रमश : 

रेलहंट का प्रयास सच को सामने लाना मात्र हैं. सभी प्रतिक्रियाओं का स्वागत करते हैं ताकि हर पक्ष की बात सामने आ सके और हमारे सजग पाठक हर पक्ष की स्थिति से वाकिफ हो सके. अपना पक्ष या अपनी प्रतिक्रिया इस मेल आईडी – railnewshunt@gmail.com अथवा वाट्सएप नंबर +91 9905460502 पर भेजें.

Spread the love
ILLIGAL VENDING ROURKELA STATION ILLIGLE VENDING RPF INDIA RPF ROURKELA RPF SER
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group