Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » रेलहंट की खबर का असर, आईजी ने राउरकेला में बोला धावा, अवैध धंधों की खुली पोल, आरपीएफ प्रभारी एसएल मीना सस्पेंड
न्यूज हंट

रेलहंट की खबर का असर, आईजी ने राउरकेला में बोला धावा, अवैध धंधों की खुली पोल, आरपीएफ प्रभारी एसएल मीना सस्पेंड

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 6, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
एसएल मीना, निलंबित राउरकेला आरपीएफ पोस्ट प्रभारी
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • PCSC/SER संजय कुमार मिश्रा की राउरकेला में की गयी कार्रवाई ने उड़ायी IVG/CIB/SIB इंस्पेक्टरों की नींद
  • जोनल मुख्यालय को गुमराह करने वालों की भी बनायी जानी चाहिए लिस्ट, ओसी के स्पेशल पर भी हो कार्रवाई 

ROURKELA. राउरकेला के आरपीएफ प्रभारी शिवलहरी मीना (एसएल मीना) को निलंबित कर दिया गया है. उन्हें सस्पेंड करने के साथ चक्रधरपुर डीआरसी से अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह बंडामुंडा के आरपीएफ प्रभारी अरुण टोकस को लुक ऑफ्टर का चार्ज दिया गया है. राउरकेला में अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर गंभीर (SER/PCSC) आरपीएफ आईजी संजय कुमार मिश्रा ने 5 सितंबर मंगलवार को यहां औचक जांच की. जांच में आईजी ने जमीनी हकीकत को अपनी नजरों से देखा और रिकाॅर्ड किया. इसके बाद आरपीएफ प्रभारी एसएल मीना के खिलाफ आईजी ने सीधी कार्रवाई के आदेश दिये.

इसे भी पढ़ें : SER : आरपीएफ आईजी व कमांडेंट तो बदले पर नहीं बदला सिस्टम, सफेद हाथी बनकर रह गये IVG-CIB-SIB इंस्पेक्टर   

रेलहंट ने लगातार राउरकेला स्टेशन पर संचालित अवैध गतिविधियों को उजागर करते हुए आरपीएफ के वरीय अधिकारियों को यह बताने का प्रयास किया था कि किस तरह आपसी मिलीभगत से स्टेशन व ट्रेनों में अवैध व अनाधिकृत वेंडरों को छूट देकर यात्रियों को सड़ा-गला बासी खाना देकर उनका आर्थिक दोहन कराया जा रहा है. यह भी बताया गया कि राउरकेला में आरपीएफ की सह पर पांच दर्जन से अधिक अवैध वेंडरों दिन-रात धमाचौकड़ी मचा रहे हैं तो उससे चार गुणा अधिक अनधिकृत वेंडर ट्रेनों में राउरकेला से हावड़ा की ओर अफरा-तफरी मचाये हुए है. सवाल यह भी उठाया गया था जब सीनियर इंस्पेक्टर मौजूद है तो ऑल इंडिया टेस्ट में फेल सब इंस्पेक्टर एसएल मीना को एडहॉक तौर पर क्यों कंटीन्यू किया जा रहा ?

संजय कुमार मिश्रा, आईजी आरपीएफ

देर से ही सही IG/RPF/SER संजय कुमार मिश्रा ने इस मामले में संज्ञान लिया और अचानक सड़क मार्ग से राउरकेला स्टेशन पहुंच गये. आम तौर पर आईजी के मूवमेंट की जानकारी जोन के सभी इंस्पेक्टर रखते है ताकि उनके पहुंचने से पहले अपने क्षेत्र में कील-कांटों को दुरुस्त कर लिया जाये. यही नहीं स्वयं एसएल मीना भी आईजी के रीडर के संपर्क में थे और आईजी संजय कुमार मिश्रा के मूवमेंट की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन उनकी चतुराई तब धरी की धरी रह गयी जब आईजी ने अपने आने की भनक तक किसी को नहीं लगने दी और अचानक राउरकेला पहुंचकर सब कुछ अपनी आंखों से देख लिया.

यह भी पढ़ें :  SER : आरपीएफ अफसरों का टूटा वनवास, मिली पोस्टिंग, राउरकेला में मीणा पर बरस रही ‘साहब’ की मेहरबानी

#IG_RPF_SER संजय कुमार मिश्रा ने राउरकेला में अभियान को काफी गोपनीय मिशन के तहत अंजाम दिया और आरपीएफ के अधिकारी व जवानों को यह संकेत देने में सफल रहे कि उनकी चतुराई व गुमराह करने की नीति काम नहीं आयेगी. जरूरत पड़ने पर वह सच तक स्वयं पहुंच जायेंगे और गलत करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जायेगा. फिलहाल राउरकेला में #RPF_IG संजय कुमार मिश्रा की कार्रवाई से IVG/CIB/SIB इंस्पेक्टरों की नींद उड़ी हुई है. रेलहंट का यह मानना है कि जोनल मुख्यालय को गुमराह करने वालों की भी लिस्ट बनायी जानी चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में भारी भरकम वेतन-भत्ता लेने वाले अधिकारी अवैध गतिविधि पर मौन रहे और इस कुकृत्य के भगीदार बनते रहे हैं ?

#SER : आरपीएफ आईजी व कमांडेंट तो बदले पर नहीं बदला सिस्टम ! सफेद हाथी बनकर रह गये #IVG_CIB_SIB इंस्पेक्टर. ट्रेनों में हर दिन सड़ा-गला-बासी खानपान की सामग्री लेकर भी ओवरचार्जिंग का शिकार हो रहे यात्री. https://t.co/OgcXxY6U0t
@ig_cum_csc_ser @rpfser @RPF_INDIA @rpf_dg ‍@gmser pic.twitter.com/vURAJV2nxO

— Railhunt (@railhunt) September 1, 2023

बताया जाता है राउरकेला स्टेशन पर आईजी संजय कुमार मिश्रा के पहुंचने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में खुद को ओसी का स्पेशल बताने वाले बंटी सिंह सक्रिय हो गया था. उसने ट्रेनों में चल रहे वेंडरों को फोन कर तत्काल सतर्क होने और गायब हो जाने की ताकीद की. इसके ठीक बाद राउरकेला-चक्रधरपुर मार्ग के अनधिकृत वेंडर चक्रधरपुर स्टेशन पर उतर गये. यहां यह बताना जरूरी है कि राउरकेला से टाटा के बीच ही 200 से अधिक अवैध वेंडरों की मौजूदगी विभिन्न ट्रेनों में होती है जिसकी जानकारी चक्रधरपुर, टाटा, राउरकेला, मनोहरपुर आरपीएफ प्रभारी समेत सीआईबी इंस्पेक्टरों को रहती है लेकिन यह धंधा बेखौफ चलता है.

क्रमश : 

Spread the love
ROURKELA BRAKING ROURKELA RAILWAY STATION Rourkela RPF Rourkela RPF in-charge SL Meena suspended
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group