Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

झारखंड को मिली एक और वंदेभारत, रांची से वाराणसी के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

RANCHI. झारखंड को एक और वंदेभारत ट्रेन का तोहफा मिला है. रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत का शिड्यूल जारी कर दिया गया है.  रांची -वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी. आठ कोचों वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन गुरुवार को नहीं होगा. ऐसा अनुमान है कि एक-दो दिन में रांची – वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस का रैक रांची आ जायेगा.

रेल मंत्रालय ने ट्रेन का नंबर व समय जारी कर दिया है. वंदे भारत का ठहराव 6 स्टेशनों पर होगा. रांची ,मुरी ,बोकारो स्टील सिटी,कोडरमा,गया ,सासाराम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी में यह ट्रेन रुकेगी.  ट्रेन के परिचालन का समय भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है.

सुबह 5.10 में रांची से प्रस्थान करेगी 

जारी अधिसुचना के अनुसार ट्रेन संख्या 20887 रांची – वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.10 में प्रस्थान करेगी. यह मूरी 6.10, बोकारो स्टील सिटी 7.10, राजबेडा -7.25 , कोडरमा 8.40, गया 10.00, सासाराम 11.03, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12.15 होते हुए वाराणसी दिन के एक बजे पहुंचेगी.

4.05 में वाराणसी से चलेगी  

20888 रांची – वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस शाम 4.05 बजे वाराणसी से चलेगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय 4.40,सासाराम 5.48 , गया 6.45, कोडरमा  7.50 ,बोकारो स्टील सिटी 9.50, मुरी 10.48 होते हुए रात 11.55 बजे रांची पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 20887 रांची – वाराणसी

  • रांची से सुबह  5.10 में प्रस्थान
  • मूरी               6.10 – 6.12
  • बोकारो स्टील सिटी 7.10 – 7.12
  • राजबेडा 7.25 – 7.27
  • कोडरमा  8.40 – 8.42
  • गया 10.00 – 10.05
  • सासाराम 11.03 – 11.05
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय 12.15 – 12.20
  • वाराणसी 1.00 बजे

ट्रेन संख्या 20888 रांची – वाराणसी

  • वाराणसी शाम 4.05 मिनट में प्रस्थान
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय 4.40 – 4.45
  • सासाराम 5.48 -5.50
  • गया 6.45 – 6.50
  • कोडरमा 7.50 – 7.52
  • बोकारो स्टील सिटी 9.50 – 9.55
  • मुरी 10.48 – 10.50
  • रांची रात 11.55 बजे

#jamshedpur #jamshedpur_news #Jamshedpur_today_news #jharkhand_ki_khabar #jharkhand_news #Jharkhand_VANDE_BHARAT #Ranchi_Vande_Bharat_Express

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...