Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

होली से पहले बड़ी राहत : 8 मार्च से बक्सर तक जायेगी टाटा-आरा एक्सप्रेस, समय जरूर जाने …

  • 8 मार्च की सुबह टाटानगर से 8.15 बजे रवाना होगी जो रात 10.50 बजे बक्सर पहुंचेगी
  • 9 मार्च की सुबह बक्सर से 3.30 बजे चलकर ट्रेन टाटानगर शाम 5.20 मिनट पर पहुंचेगी 

JAMSHEDPUR.  ट्रेन नंबर 18183 व 18184 टाटा-आरा-टाटा सुपर एक्सप्रेस 8 मार्च से बक्सर तक चलेगी. इसकी समय-सारणी व तिथि रेलवे ने जारी कर दी है. रेलहंट ने रेलवे सूत्रों के हवाले से पहले ही यह खबर जारी कर दी थी कि टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस को होली से पहले ही बक्सर के लिए चलाया जा सकता है. इसकी अधिसूचना रेलवे ने जारी कर दी है.

18183 व 18184 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस का नया ठहराव बिहिया, डुमरांव और रघुनाथपुर में होगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन को बक्सर तक करने के अलावा उसके समय में बदलाव को लेकर मंथन चल रहा है. हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है. नयी जारी समय सारणी के अनुासर टाटा-आरा बक्सर सुपरफास्ट 8 मार्च को टाटानगर से सुबह 8.15 बजे रवाना होगी जो रात 10.50 बजे बक्सर पहुंचेगी. वहीं 9 मार्च की सुबह बक्सर से 3.30 बजे चलकर यह ट्रेन टाटानगर शाम 5.20 मिनट पर पहुंचेगी.

टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस की समय सारणी वर्तमान में रेलवे की ओर से अधिसूचना के अनुसार 18183 टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस टाटा-बक्सर बनकर सुबह 8.15 बजे टाटानगर से रवाना होगी जो शाम 8.30 बजे आरा पहुंचेंगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 8.40 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 10.50 बजे बक्सर पहुंचेगी. वापसी में 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस सुबह 3.30 बजे बक्सर से रवाना होगी. यह 4.50 बजे आरा पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 5.00 बजे रवाना होकर शाम 5.20 बजे यह ट्रेन टाटा पहुंचेगी. आरा से बक्सर के बीच बिहिया, रघुनाथपुर और डुमरांव में ट्रेन का ठहराव दिया गया है.

18183 अप अब टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस 8 मार्च से बक्सर के लिए सुबह 8.15 में रवाना होगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...