Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

मंदिर के मॉडल पर बनेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कर दिया कि अयोध्या के रेलवे स्टेशन को मंदिर के तौर पर बनाया जाएगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि रेलवे भगवान राम की जन्मभूमि से लोगों को जोड़ने के लिए अयोध्या स्टेशन को मंदिर के मॉडल पर बनाने की योजना बना रहा है और अगर राम जन्मभूमि मंदिर के लिए विहिप की परिकल्पना के आधार पर इसका डिजाइन तैयार किया जाता है तो इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है.

अयोध्या में रेलवे स्टेशन को राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के इस बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर गोयल ने योजना से इंकार नहीं किया लेकिन कहा कि डिजाइन पर अब तक फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों को ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ने का विचार उन्होंने दिया है. उदाहरण देते हुए गोयल ने कहा कि हाल में उन्होंने निर्देश दिया कि कर्नाटक में बेलगावी रेलवे स्टेशन को गुजरात में साबरमती आश्रम की तरह बनाया जाएगा.

गोयल ने कहा कि यह महात्मा गांधी की स्मृति में था, जो 1924 में अखिल भारतीय कांग्रेस सम्मेलन में हिस्सा लेने उसी स्टेशन पर आए थे. एक किताब विमोचन के इतर उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में अगर यह (रेलवे स्टेशन) भगवान राम की जन्मभूमि से जुड़ता है जिसके बारे में हम भली भांति जानते हैं, अगर मथुरा वृंदावन मंदिर से जुड़ता है और अजमेर शरीफ को दरगाह या मस्जिद से जोड़ा जाता है, आगरा को ताजमहल से जोड़ा जाता है तो मेरा मानना है कि हमारे इतिहास, हमारी विरासत और हमारी परंपरा को अगली पीढी को बताने में भारतीय रेलवे का बड़ा योगदान होगा.’
यह पूछे जाने पर कि क्या अयोध्या स्टेशन की डिजाइन मंदिर के तरह की है जैसा चित्रण विहिप ने किया है, इस पर गोयल ने कहा, ‘अगर ऐसा हुआ भी तो विश्व हिंदू परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है और मुझे इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखता. हालांकि हमने इस पर अब तक फैसला नहीं किया है.’

साभार एनडीटीवी

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...