Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » S&T : नाईट फेलियर गैंग की स्थापना एवं नाईट ड्यूटी अलाउंस को लेकर उपवास व काला दिवस आज
देश-दुनिया

S&T : नाईट फेलियर गैंग की स्थापना एवं नाईट ड्यूटी अलाउंस को लेकर उपवास व काला दिवस आज

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 30, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशन मास्टर भी 12 घंटे उपवास कर दर्ज करायेंगे विरोध

नई दिल्ली. रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के कर्मचारी 31 अक्टूबर को काला दिवस मनायेंगे. इस दौरान रेलकर्मी उपवास रखकर रेलवे की नीतियों का विरोध करेंगे और प्रशासन पर दबाव बनायेंगे. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन ने पूरे देश भर में एसएंडटी कर्मियों से शनिवार को काला दिवस मनाने और उपवास रखने का आह्वान किया है. इसके साथ ही स्टेशन मास्टर पर आइसमां के आह्वान पर शनिवार को 12 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे.

सिग्नल एंड टेलीकक्यूनिकेशन मेंटनर्स यूनियन की प्रमुख मांगों में नाईट फेलियर गैंग की स्थापना एवं नाईट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग को खत्म करना शामिल है. रेलवे के नये फरमान के विरोध में एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन 01.07.2017 से नाईट ड्यूटी अलाउंस की रिकवरी को रोकने के लिए कड़ा प्रतिकार दर्ज करा रहा है. इसी कड़ी में 31 अक्टूबर का दिन काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा.

नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग : एसएंडटी कर्मचारी 31 अक्टूबर को मनायेंगे ब्लैक डे, करेंगे 24 घंटे की भूख हड़ताल

IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने सभी कर्मचारियों को काला रिबन लगाकर 24 घंटे का उपवास रखने का अनुरोध किया है. महासचिव ने कहा कि रेलकर्मी यह मत सोचे की हमें कोई नहीं देख रहा है हमारे संगठन की हरेक गतिविधियों की मोनेटरिंग की जा रही है. विजिलेंस से लेकर SIB सभी के फोन आ रहे हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमारे आंदोलन का मूल्यांकन होता है. इसलिए सभी सहयोगी काला दिवस मनाने के साथ उसका फोटो और वीडियो ग्रुप में अवश्य डालें. वहीं, IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा है कि नाईट फेलियर गैंग की स्थापना एवं नाईट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग सीमा खत्म किये जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

उधर, रेलवे के निर्णय के खिलाफ स्टेशन मास्टर भी आंदोलित हैं. स्टेशन मास्टर 31 अक्टूबर को 12 घंटे की भूख हड़ताल कर नाईट ड्यूटी अलाएंस में बेसिक पे की सीलिंग लगाने का विरोध दर्ज करा रहे हैं. माना जा रहा है कि 39 हजार स्टेशन मास्टर शनिवार को आंदोलन में शामिल होंगे.

Spread the love
Snt
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleब्लैक डे : नाईट ड्यूटी एलाएंस में कटाैती का आदेश वापस ले सरकार
Next Article NDA सीलिंग का देश भर में विरोध, स्टेशन मास्टरों ने भूखे रहकर किया काम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group