Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ECR : रिजर्वेशन के बाद भी बुजुर्ग पैसेंजर को नहीं मिली सीट, रेलवे देगा एक लाख हर्जाना
रेल यात्री

ECR : रिजर्वेशन के बाद भी बुजुर्ग पैसेंजर को नहीं मिली सीट, रेलवे देगा एक लाख हर्जाना

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 2, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

नई दिल्ली. दिल्ली की उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को उस यात्री को एक लाख रुपये हर्जाना देने का निर्देश दिया है जिसे रिर्जवेशन होने के बाद यात्रा के दौरान सीट नहीं मिली थी. इस कारण बुजुर्ग यात्री इंद्रनाथ झा को बिहार के दरभंगा से दिल्ली तक पैदल यात्रा करनी पड़ी. घटना फरवरी 2008 की है. इंद्रनाथ झा ने दरभंगा से दिल्ली की यात्रा के लिए टिकट आरक्षित कराया था. रिजर्वेशन के बावजूद उन्हें बर्थ नहीं दी गई. इस कारण इंद्रनाथ झा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्री ने इस मामले को दक्षिण जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (South District Consumer Disputes Redressal Commission) के सामने उठाया, जिसने इस मामले में निर्णय दिया.

दरअसल, रेलवे ने स्लीपर क्लास में आरक्षण को अपग्रेड कर एसी में कर दिया था. जब इंद्रनाथ स्लीपर क्लास की बोगी में गये तो टीटीई ने उन्हें एसी क्लास में आरक्षण अपग्रेड होने की जानकारी दी. जब वह एसी में गये तो टीटीई ने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि आप विलंब से आये है और नियमों केअनुसार आपका आरक्षण किसी और का अलार्ट कर दिया गया है्. आयोग में चली सुनवाई में रेलवे ने इसी नियम का हवाला देकर तर्क दिया कि यात्री के विलंब से पहुंचने के कारण नियमानुसार सीट को दूसरे यात्री को आवंटित कर दिया गया था.

हालांकि आयोग ने रेलवे के निर्णय को नहीं मना. आयोग का कहना था कि लोग रिजर्वेशन अपनी सुविधा के लिए कराते है लेकिन यहां बुजुर्ग यात्री इंद्रनाथ झा को रेलवे की कमियों का खामियाजा यात्रा में भुगतना पड़ा. उन्हें दरभंगा से दिल्ली की यात्रा खड़े-खड़े करनी पड़ी. आयोग ने कहा कि स्लीपर क्लास के टीटीई ने एसी के टीटीई को बताया था कि पैसेंजर ने ट्रेन पकड़ ली है और वह बाद में वहां पहुंचेंगे. यात्री को अपनी रिजर्व बर्थ पर बैठने का अधिकार है और इसमें किसी औपचारिकता की जरूरत नहीं है. यदि बर्थ अपग्रेड कर दी गई थी तो उन्हें वह बर्थ मिलनी चाहिए थी. आयोग ने इसे पूरी तरह रेलवे की लापरवाही का मामला माना.

उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को हर्जाने के रूप में एक लाख रुपये पीड़ित यात्री को देने का आदेश दिया है. करीब 14 साल पुराने इस मामले में बिहार के बुजुर्ग यात्री इंद्र नाथ झा को न्याय मिला है. दिल्ली के दक्षिण जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर को हर्जाना देने का आदेश दिया है.

Spread the love
ECR: Elderly passenger did not get seat even after reservation railways will pay one lakh damages
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे का दावा, उपलब्धियों का वित्तीय वर्ष रहा 2021-22
Next Article नासिक के समीप एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल यात्री

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group