Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

ECR : रेलवे ने हनुमान जी को भेजा नोटिस, 10 दिन में मंदिर खाली करने की दी चेतावनी 

DHANBAD. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के धनबाद डिवीजन में रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस भेजा है. मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 की शाम मंदिर के बाहर हनुमानजी के नाम से नोटिस लगाया गया है. उसमें लिखा है, आपका मंदिर रेलवे की जमीन पर है. यहां अवैध कब्जा किया गया है. नोटिस मिलने के 10 दिनों के अंदर मंदिर हटा लें और रेलवे की जमीन को खाली कर दें, ऐसा नहीं करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रेलवे द्वारा मंदिर को भेजी गयी नोटिस

घटना धनबाद में बेकारबांध इलाके की है. खटीक बस्ती में रेलवे द्वारा हनुमान मंदिर समेत आसपास की अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए नोटिस लगाया गया है. हालांकि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने इसे मानवीय भूल बताया है. सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस के चौधरी ने मीडियो को बताया कि यह मानवीय भूल है. नोटिस में गलती से हनुमान जी और मंदिर को संबोधित कर दिया गया है. इसे सुधार किया जाएगा और आगे से ऐसी गलती ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा. रेलवे की ओर से बताया गया है कि यह कार्य किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए बल्कि सिर्फ रेलवे की जमीन खाली कराने के लिए किया गया है.

बेकारबांध के खटीक मोहल्ले में 20 सालों से लोग रेलवे की जमीन पर लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. अब रेलवे ने इन घरों को अवैध बताकर हटाने के लिए नोटिस जारी किया है. ऐसे 300 से अधिक परिवारों को नोटिस भेजी गयी है. मीडिया में आयी खबरों के बाद रेल प्रशासन ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करते हुए नोटिस में जरूरी बदलाव करते और अतिक्रमण हटाने के संकेत दिये हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...