Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » अवैध कमाई का जरिया बने रेलवे के माल गोदाम, हर माह होती है लाखों की वसूली
जोन/बोर्ड/डिवीजन

अवैध कमाई का जरिया बने रेलवे के माल गोदाम, हर माह होती है लाखों की वसूली

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 26, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आरपीएफ आइवीजी की रिपोर्ट पर मुख्यालय ने लिया संज्ञान, जारी किया आदेश
  • माल गोदाम में रात के समय ट्रक व भारी वाहनों की पार्किंग कराकर की जा रही उगाही

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे के माल गोदाम अवैध माल उगाही का अड्डा बन गये है. देश के सभी बड़े माल गोदामों में आरपीएफ व कामर्शियल के अधिकारियों की मिलीभगत से भारी वाहनों की पार्किंग कराकर रुपये की वसूली की जा रही है. माना जा रहा है कि देश भर के माल गोदाम में चल रही इस अवैध वसूली की राशि लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है. इस राशि का बंदरबाद कामर्शियल विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से लेकर आरपीएफ के अधिकारी व जवान तक में हो रही है. इससे रेलवे के राजस्व का चूना लगाकर रेलकर्मी मलामाल हो रहे हैं.

आरपीएफ आईवीजी की इस रिपोर्ट पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए सभी जोनल आईजी को इस बाबत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है. आरपीएफ आईजीवी कर रिपोर्ट पर जारी आदेश पत्र इन दिनों पूरे आरपीएफ महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह माना जा रहा है कि अगर इस आदेश पर कड़ाई से अमल शुरू कर दिया जाये तो आरपीएफ के अधिकारी से लेकर जवान और कामिर्शयल विभाग के कर्मचारियों की अवैध कमाई का एक बड़ा स्रोत बंद हो जायेगा. जाहिर सी बात है कि इसका उन अधिकारियों पर भी पड़ेगा जो इन्हें संरक्षण देते हैं.

आरपीएफ आईवीजी ने अपनी रिपोर्ट में रेलवे बोर्ड के संज्ञान में यह बात लायी है कि रेलवे को मालगोदाम में दिन और रात के समय व्यापारियों के ट्रक-कंटेनर आदि को खड़ा करने के लिए अनाधिकृत रूप से स्वीकृति दी जाती है जिसके बदलने में बड़ी रकम हर माह आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को मिलते हैं. इस पूरे मामले में दोनों विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक एक दूसरे से समन्वय बनाकर चलते है इस कारण इस कृत्य पर कभी कोई कार्रवाई अथवा शिकायत की बात सामने नहीं आती है. न तो माल गोदाम में ट्रकों के खड़ा किये जाने को लेकर कामर्शियल आरपीएफ से शिकायत करता है और नही कभी आरपीएफ के अधिकारी व जवान कामर्शियल के कर्मचरियों को इसकी लिखित रिपोर्ट करते है.

कुल मिलाकर दोनेां की सहमति से यह धंधा सालोंसाल चलता रहता है और रेलवे के राजस्व का बड़ा हिस्सा दोनों विभाग के कर्मचारी हजम कर जाते है. हालांकि माल गोदाम में अनाधिकृत रूप से वाहनों के पड़ाव को लेकर पहले भी कई बार कार्रवाई के साथ ही कड़े दिशानिर्देश भी दिये गये है लेकिन बड़ी रकम की उगाही और नीचे से ऊपर तक मौन सहमति के बीच काम धड़ल्ले से चलता है.

रेलवे बोर्ड के आदेश से यह बात तो साफ हो गयी है कि यह धंधा चल रहा है लेकिन अब धंधे पर रोक के लिए क्या उपाय किये जायेंगे यह स्पष्ट नहीं है. फिलहाल रेलवे बोर्ड से पत्र में अवैध पार्किंग के लिए ट्रकों पर की जाने वाली कार्रवाई का जिक्र नहीं है. इसमें सिर्फ आपीएफ द्वारा की जाने वाली अवैध उगाही पर नजर रखने की बात कही गयी है. सवाल यह उठता है कि इस अगाही पर नजर कौन रखेगा और जब धंधे में उपर से नीचे तक अधिकारी संलिप्त है तो अपने आय के एक बड़े स्रोत को कौन बंद करना चाहेगा?

कुल मिलाकर रेलवे बोर्ड के इस फरमान के कागजी बन जाने की आशंका बलवती हो रही है. यह भी संभव है कि माल गोदाम से संबंध रखने वाले कुछ बाहरी लोग भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराकर अपना धंधा चमकाने और अवैध वसूली में हिस्सा पाने का प्रयास कर सकते हैं. रेलवे में तय समय से ज्यादा समय तक मालगोदाम में माल रखने पर व्हारफेज नाम से चार्ज देना पड़ता है. वही तय से ज्यादा समय तक मालगाड़ी से माल उतारने में समय लगने पर ज्यादा समय का डैमरेज चार्ज देना पड़ता है. इसकी मॉनिटरिंग का कोई तंत्र यहां तैयार नहीं है. ऐेसा में इस आदेश का कोई मायने होगा यह कहना अतिश्योक्ति होगी.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Railway goods warehouse became the source of illegal earnings of RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकटिहार : आरपीएफ जवान ने पकड़ा चोर, साहब ने पोस्ट से छोड़ दिया
Next Article ‘वाई-फाई की सुविधा वाले 5400 स्‍टेशन डिजिटल बदलाव का केन्‍द्र बनेंगे : पीयूष गोयल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Latest Posts

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group