Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर सीनियर डीसीएम ने पांच कंपनियों को दिया पानी बेचने का टेंडर, स्टेशनों से ‘रेलनीर’ गायब !
रेल न्यूज

चक्रधरपुर सीनियर डीसीएम ने पांच कंपनियों को दिया पानी बेचने का टेंडर, स्टेशनों से ‘रेलनीर’ गायब !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 27, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बिना निविदा मंगाये चुनिंदा कंपनियों को उपकृत करने का लग रहा अधिकारियों पर आरोप  
  • उपभाेक्ता संगठन ने विजिलेंस जांच के लिए भेजा पत्र, नियमों की अनदेखी की शिकायत 

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़े स्टेशनों से अचानक से रेलनीर गायब हो गया है. टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा से लेकर चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय के स्टेशन पर भी धड़ल्ले से लोकल ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है. आपूर्तिकर्ता तो वहीं हैं लेकिन ब्रांड बदल गया है. गर्मियों में पानी की डिमांड और मोटी कमाई को लेकर लोकल ब्रांड का पानी बेचने की बैचेनी वेंडरों में रहती है. चूंकि रेलनीर में मुनाफा कम होता है लिहाजा येन-केन प्रकरेण गर्मी में रेलनीर की किल्लत बताकर लोकल ब्रांड के पानी की इंट्री स्टेशन में करा दी जाती है.

पूर्व sr DCM ,मोटी रकम लेकर अप्रूवल दिए हैं किसी भी स्टेशन से रेल नीर का नो ऑब्जेक्शन शॉर्टेज सर्टिफिकेट IRCTC द्वारा नहीं लिया गया है यह आर्डर स्टैटिक यूनिट के लिए मगर ट्रेनों में भी चलाया जा रहा है डिवीजन के कैटरिंग डिपार्ट की मोटी कमाई हो गई है जांच करें pic.twitter.com/zzuoQu2Op8

— Manohar Mandal (@manohar_ma7546) April 26, 2023

इस बार भी ऐसा ही हुआ है. जिम्मेदार इंस्पेक्टरों की मौन सहमति के बीच यात्रियों को रेलनीर से वंचित कर दिया जा रहा है. हर साल चक्रधरपुर डिवीजन के बड़े स्टेशनों में शामिल झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर में अघोषित रूप से एक या दो ब्रांड के पानी को प्रमोट करने के लिए रेलनील की आपूर्ति शॉट कर दी जाती है अथवा सीमित कर दिया जाता है. इस साल भी ऐसा ही किया गया है. आईआरसीटीसी के अधिकारी भी इसे लेकर मौन रहते है. आला अधिकारियों को बताया जाता है कि रेलनीर उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को स्वीकृत ब्रांड का स्वीकृत पानी उपलब्ध कराया जा रहा है.

… तो क्या सीनियर डीसीएम कार्यालय ने कर दिया बड़ा खेल  

चक्रधरपुर डिवीजन ने 06.03.2023 को जारी एक पत्र में रेलनीर की आपूर्ति कम होने पर पांच ब्रांड का पानी स्टेशन पर बेचने की स्वीकृति दी गयी है. यह स्वीकृति पत्र पूर्व सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक के हस्ताक्षर से जारी है. ट्रवीट कर यह बात रेल प्रशासन के संज्ञान में लायी गयी है. इसमें यह सवाल उठाया गया है कि क्या बिना किसी निविदा आमंत्रित किये ही चुनिंदा लोगों को नियमों से हटकर यह स्वीकृति दे दी गयी है? इसके लिए रेलवे को मिलने वाली अग्रिम धनराशि भी नहीं जमा करायी गयी न ही रेलनीर के शार्टेज का कोई प्रमाणपत्र लिया गया. तो क्या एडमिनिस्ट्रेटिव इंटरेस्ट और पावर का बेजा इस्तेमाल कर यह स्वीकृति पूर्व सीनियर डीसीएम द्वारा दी गयी है ?

मनीष कुमार पाठक, पूर्व सीनियर डीसीएम, सीकेपी
गजराज सिंह, सीनियर डीसीएम, सीकेपी

पूर्व सीनियर डीसीएम के एडमिनिस्ट्रेटिव पावर के बेजा इस्तेमाल पर बीते दो माह पूर्व जोनल विजिलेंस ने नजरें तरेरी थी तब कंट्रोल आर्डर पर व रुटीन तबादलों को लेकर कुछ संशोधन आदेश आनन-फानन में जारी किये गये. जो उनके तबादले के बाद ठंडे बस्ते में चले गये लगते हैं. इधर, पांच कंपनियों को बोतल बंद पानी की आपूर्ति करने की स्वीकृति आदेश को लेकर उठाये गये सवाल पर अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है. अब इस मामले का सच रेलवे विजिलेंस और वर्तमान सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण काे सामने लाना है. उधर, कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन काउंसिल के रविकुमार ने रेलवे विजिलेंस को पत्र भेजकर इस मामले की जांच कराने की बात कही है.

मुनाफे के खेल में सारे कानून तक पर, अवैध रूप से लाया जा रहा पानी

उल्लेखनीय है कि निजी फर्मों द्वारा बोतल बंद पीने का पानी (पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर) 4 रुपये से 6 रुपये अथवा ज्यादा से ज्यादा 6.50 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से आपूर्ति किया जाता है, जो कि प्लेटफार्मों पर स्थित अचल खानपान इकाईयों (स्टालों) और चलती गाड़ियों की पैंट्रीकारों को सीधे उपलब्ध कराया जाता है. चूंकि आईआरसीटीसी द्वारा ‘रेलनीर’ की आपूर्ति लगभग 10.50 रुपये से 11 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से स्टालों और पैंट्रीकारों को की जाती है, अतः रेलनीर बेचने में उन्हें कम मुनाफा मिलता है, जबकि निजी फर्मों द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला पानी बेचने पर उन्हें प्रति बोतल डेढ़ गुना से भी ज्यादा मुनाफा मिलता है. यही कारण है कि गर्मी के शुरू होते ही पानी की आपूर्ति करने वाली सभी एजेंसियों किसी न किसी रूप में रेल नीर की आपूर्ति को प्रभावित करने का प्रयास करती है. आपसी मिलीभगत से चुनिंदा ब्रांड के बोतलबंद पानी की आपूर्ति शुरू कर इस काली कमाई में सभी मिलकर हाथ धोने में जुट जाते हैं.

Spread the love
'Railneer' missing from major stations of Chakradharpur Railway Division IRCTC RAILNEER rourkela SER SR DCM CKp tatanagar
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआरपीएफ जवानाें ने बचायी 1416 यात्रियों की जान, 17000 बच्चों को सुरक्षित निकाला
Next Article SER : मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव से चक्रधरपुर डिवीजन को मिले 1000 कर्मचारी, बढ़ेगी क्षमता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group