Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटा-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार आरा तक करने की अधिसूचना जारी, जाने डुमरांव-बक्सर के लोगों को क्या होगा फायदा
न्यूज हंट

टाटा-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार आरा तक करने की अधिसूचना जारी, जाने डुमरांव-बक्सर के लोगों को क्या होगा फायदा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 5, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बक्सर तक विस्तार की मांग अधूरी, आरा सांसद ने जतायी बड़ी जीत लेकिन भोजपुर-बक्सर के लोगों ने कहा – मांग अधूरी 
  • समय-सारणी में भी बदलाव की उठ रही मांग, देर रात आरा पहुंचने पर दूरस्त गांव के लोग कैसे जा सकेंगे यह बड़ा सवाल  

PATNA. बिहार को जमशेदपुर से जोड़ने वाली टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के आरा तक विस्तार की अधिसूचना रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है. ट्रेन की नयी समय-सारणी भी जारी कर दी गयी है. टाटा -दानापुर एक्सप्रेस अब टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस कहलायेगी. हालांकि अभी ट्रेन के परिचालन की तिथि नहीं जारी की गयी है. इसे जोनल रेलवे पर छोड़ दिया गया है.

जारी की गयी समय सारणी 

रेलवे की ओर से अधिसूचना के अनुसार 18183 टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस सुबह सुबह 8.15 बजे टाटानगर से रवाना होगी जो शाम 7.30 बजे दानापुर पहुंचेंगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 7.40 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 8.35 बजे आरा पहुंचेगी. वापसी में 18184 आरा-दानापुर-टाटा एक्सप्रेस सुबह 5.00 बजे आरा से रवाना होकर 5.40 बजे दानापुर पहुंचेगी. यहां 05 मिनट के ठहराव के बाद 5.50 बजे रवाना होकर शाम 5.15 बजे यह ट्रेन टाटा पहुंचेगी. आरा से दानापुर के बीच इसका ठहराव बिहटा में होगा.

आरा के सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी है. उन्होंने इसे संसदीय क्षेत्र आरा के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है. उनका मानना है कि रेलमंत्री ने उनके निवेदन को पूरा करते हुए टाटानगर-दानापुर का विस्तार आरा तक दिया है इसका फायदा बक्सर, कैमूर, सासाराम, छपरा तक के लोगों को होगा. ये लोग अब दानापुर की जगह आरा से ट्रेन में सवार हो सकेंगे.

हालांकि टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस के आरा तक विस्तार को बेहतर लेकिन अधूरा कदम बताया है. भाेजपुर व बक्सर के लोगों ने इस बात पर निराशा जतायी है कि ट्रेन का विस्तार बक्सर तक नहीं किया गया. ऐसे लोगों कहना है कि दानापुर एक्सप्रेस के आरा तक विस्तार को बहुत फायदा को नहीं होने वाला है. भाेजपुर, डुमरी के निवासी धीरेंद्र कुमार, सिमरी निवासी श्यामदेव पांडेय, डुमरांव निवासी मनोज कुमार आदि ने वर्तमान निर्णय अव्यवहारिक बताया और ट्रेन को बक्सर तक ले जाने की मांग की है.

बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव व बक्सर के आसपास की बड़ी आबादी को नहीं होगा फायदा 

भोजपुर डुमरी निवासी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि टाटानगर से चलकर यह ट्रेन रात 8.35 बजे आरा पहुंचेगी. इसका फायदा सिर्फ आरा शहर व आसपास के लोगों को ही मिल सकेगा. क्योंकि रात के समय दूर-दराज के लोग ग्रामीण इलाकों में नहीं जा सकेंगे और उन्हें रात आरा स्टेशन पर ही बीतानी होगी. वहीं दूसरी ओर आरा से बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव व बक्सर की बड़ी आबादी को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा. क्योंकि रात 8.35 के बाद उन्हें या तो दूसरी ट्रेन पकड़कर यात्रा जारी रखनी होगी या सुबह का इंतजार करना होगा.

धीरेंद्र कुमार, डुमरी, बक्सर

इन दोनों ही स्थिति में बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव व बक्सर के लोगों को दूसरी ट्रेन बदलने का ऑपशन रह जायेगा. ऐसे में यह ट्रेन इन इलाकों के लोगों की उम्मीदों पर पूरी नहीं उतरती है. वहीं इन इलाकों के लोगों के लिए टाटानगर के लिए भी आरा-टाटा एक्सप्रेस को पकड़ना नामुमकीन होगा क्योंकि यह ट्रेन सुबह आरा से 5.00 बजे रवाना हो जायेगी. इसे पकड़ने के लिए बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव व बक्सर के लोगों को रात के समय ही किसी ट्रेन से आरा पहुंचना होगा जो ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए असंभव है.

आरा से इन स्टेशनों की दूसरी ओर लगाने वाला औसत समय 

  • आरा से बिहिया  21 Km      11 मिनट
  • आरा से रघुनाथपुर 36          21 मिनट
  • आरा से डुमरावं 52 KM       27 मिनट
  • आरा से बक्सर 68 KM         49 मिनट

भोजपुर व बक्सर के लोगों का कहना है कि आरा से बक्सर की दूरी 68 किलोमीटर है जिसे पूरा करने में सुपरफास्ट ट्रेन को औसत 40 से 49 मिनट का समय लगता है. ऐसे में अगर टाटानगर-दानापुर का विस्तार आरा की जगह बक्सर तक किया गया होता तो इसका लाभ बड़ी आबादी को दोनों ओर से मिल सकता था. अपने ग्रामीण स्टेशन पर विलंब से उतरने पर भी उन्हें गांव तक पहुंचने में अधिक परेशानी नहीं होगी. यही नहीं इस ट्रेन का समय टाटानगर से एक से दो घंटे पहले कर देने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलता, इस पर रेल मंत्रालय व सांसद महोदयों को सोचने-विचारने की जरूरत है.

किसी भी खबर में सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप अपनी प्रतिक्रिया अथवा सूचना/खबरें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 9905460502 पर भेज सकते हैं. 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love
People of Dumraon-Buxar will not benefit! Tata-Danapur extension up to Arrah
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleड्राइवर-गार्ड की लाइफ स्टाइल व स्वास्थ्य को लेकर रेलवे बोर्ड गंभीर, सभी जोनों से मांगी रिपोर्ट
Next Article WR commissions Surat Udhna third line
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group