Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

ट्रेन दुघर्टना में मरने वालों के परिजनों को अब मिलेंगे 5 लाख, चोरी-डकैती होने पर भी मिलेगा मुआवजा

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • रेलवे बोर्ड में रेल हादसों के लिए मुआवजा राशि को दस गुणा बढ़ाया

NEW DELHI. रेल हादसों के बाद मिलने वाले मुआवजा राशि को 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है. अब ट्रेन हादसे में किसी की मौत होने पर परिजन को 50 हजार रुपए की जगह 5 लाख रुपए मुआवाज मिलेगा. गंभीर रूप से घायल होने पर यात्री को 25 हजार रुपए की जगह 2.5 लाख रुपए मिलेंगे. मामूली चोट में भी 5 हजार की जगह 50 हजार रुपए का मुआवजा रेलवे देगा.

रेलवे की अधिसूचना

रेलवे बोर्ड की ओर से 18 सितंबर 2023 को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अगर ट्रेन में आतंकी हमला, डकैती या फिर किसी भी तरह का हिंसक हमला होता है तो उनके पीड़ितों को भी रेलवे मुआवजा देगी. रेलवे ने अधिसूचना जाारी कर मुआवजा आदेश तो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. इसमें कहा गया है कि नियम 18 सितंबर से लागू कर दिया गया है. इससे पहले मुआवजा राशि में 2012-2013 में संशोधन किया गया था.

रेलवे बोर्ड के जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अगर दुर्घटना में कोई घायल अस्पताल में 30 दिन से ज्यादा भर्ती रहता है तो उसका बिल भी रेलवे देगी. गंभीर मरीज को इलाज के लिए प्रतिदिन 3,000, 1,500 और 750 रुपए का भुगतान किया जायेगा. आतंकी हमला, डकैती या अन्य हिंसक वारदात में प्रतिदिन के हिसाब से 1,500 या 750 रुपए दिए जाएंगे.

रेलवे गेट पर एक्सीडेंट होने पर भी मिलेगी सहायता

रेलवे ने जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि रेलवे की गलती से अगर किसी क्रॉसिंग पर एक्सीडेंट हो जाता है तो वो भी मुआवजा पाने के लिए लोग अधिकृत होंगे. हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से होने वाली मौत पर सहायता राशि नहीं दी जायेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...