प्रधानमंत्री ने ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठी रेल लाइन का किया उद्घाटन, कहा
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठी रेल लाइन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि, ठाणे-दिवा रेल लाइन के शुभारंभ पर हर मुंबईकर को बहुत-बहुत बधाई. ये नई रेल लाइन, मुंबई वासियों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएंगी, उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर करेगी. ये नई रेल लाइन, मुंबई की कभी ना थमने वाली जिंदगी को और अधिक रफ्तार देगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि, आज से सेंट्रल रेलवे लाइन पर 36 नई लोकल चलने जा रही हैं. इनमें से भी अधिकतर AC ट्रेनें हैं. ये लोकल की सुविधा को विस्तार देने, लोकल को आधुनिक बनाने के केंद्र सरकार के कमिटमेंट का हिस्सा है. मुंबई महानगर ने आज़ाद भारत की प्रगति में अपना अहम योगदान दिया है. अब प्रयास है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी मुंबई का सामर्थ्य कई गुना बढ़े. इसलिए मुंबई में 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर हमारा विशेष फोकस है.
READ : ठाणे को बनायेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन, हेरिटेज की गरिमा को रखेंगे बरकरार : अश्विनी वैष्णव
पीएम मोदी ने कहा कि, अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल आज मुंबई की, देश की आवश्यकता है. ये मुंबई की क्षमता को, सपनों के शहर के रूप में मुंबई की पहचान को सशक्त करेगी. ये प्रोजेक्ट तेज़ गति से पूरा हो, ये हम सभी की प्राथमिकता है. पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अतीत में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स सालों-साल तक इसलिए चलते थे क्योंकि प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक तालमेल की कमी थी, इस अप्रोच से 21वीं सदी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण संभव नहीं है. इसलिए हमने पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टरप्लान बनाया है. कई सालों से हमारे यहां एक सोच हावी रही कि जो साधन-संसाधन गरीब इस्तेमाल करता है, मिडिल क्लास इस्तेमाल करता है, उस पर निवेश नहीं करो. इस वजह से भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की चमक हमेशा फीकी ही रही. लेकिन अब भारत उस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है.
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के अलावा सांसद और विधायक उपस्थित थे.
- चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित - September 16, 2026
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026



















































































