Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » MUMBAI : डीआरएम/वाल्टेयर को सीबीआई ने ₹25 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, घूसखोरी में बिनीत के बाद पकड़े गये दूसरे डीआरएम
    बोर्ड/जोन

    MUMBAI : डीआरएम/वाल्टेयर को सीबीआई ने ₹25 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, घूसखोरी में बिनीत के बाद पकड़े गये दूसरे डीआरएम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 17, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    DRM WALTAIR SHOURAV PD FILE
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI/Vishakha. डीआरएम/वाल्टेयर/ईसीओआर सौरभ प्रसाद को शनिवार 16 नवंबर 2024 को मुंबई में एक ठेकेदार से ₹25 लाख रिश्वत लेते सीबीआई ने धर दबोचा. सीबीआई के गिरफ्त में आये यह दूसरे डीआरएम है. इससे पहले डीआरएम/गुंटकल बिनीत सिंह को उनके कार्यालय से ही सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. हालांकि अब तक सीबीआई ने डीआरएम के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

    बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे ठेकेदार 25 लाख नकद लेकर कार से आया था. सीबीआई की टीम पूर्व सूचना पर ठेकेदार का पीछा कर रही थी..  इस तरह रुपये लेते डीआरएम को मुंबई  में पकड़ा गया है. यह गिरफ्तारी एक होटल से होने की बात कही जा रही है.  बताया जा रहा है कि डीआरएम ने कथित तौर पर मैकेनिकल शाखा से संबंधित एक टेंडर को लेकर ठेकेदार से 25 लाख की मांग की थी.

    एक साल पहले ही सौरभ प्रसाद ने यहां डीआरएम का प्रभार अनूप सत्पथी से लिया था. यहां के रेलकर्मियों के बीच चर्चा है कि सौरभ प्रसाद और उनकी दूसरी पत्नी की यात्रा योजनाओं के बारे में सीबीआई को विस्तृत जानकारी थी. पत्नी भी आधिकारिक कार्यों में हस्तक्षेप करती थी. श्री प्रसाद ने अपने अधीन काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से शादी करने के लिए पहली पत्नी को तलाक दे दिया था.

    दिल्ली से आयी सीबीआई टीम मुंबई और विशाखापत्तनम में डीआरएम के कार्यालय और आवास की तलाशी भी ली है. कर्मचारियों के बीच भी डीआरएम की छवि नकारात्मक थी. इससे पहले यहां डीआरएम अनूप कुमार सतपथी थे. यहां एक साल पहले ही सौरभ प्रसाद डीआरएम बनकर आये थे. वह पहले सेंट्रल रेलवे में चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. साल 1991 बैच के भारतीय रेल सेवा के अफसर प्रसाद ने मुंबई में एडीआरएम के रूप में काम कर चुके है.

    छह माह के अंतराल में रेलवे के दूसरे डीआरएम की गिरफ्तारी ने रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार व कुव्यवस्था की कलई खोल दी है. इससे पहले कुछ दिनों पूर्व ही  सीबीआई ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में रेलवे के एक एसएसई को गिरफ्तार किया था. एसएसई, पी.वे, ट्रक डिपो, भारतीय रेलवे, गोंडा (उत्तर प्रदेश) को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे. सीबीआई ने 11.11.2024 की मिली शिकायत के आधार पर एसएसई, पी.वे, गोंडा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था.

    DRM/Waltair trapped red-handed by CBI MUMBAI: DRM/Valtair caught by CBI taking ₹25 lakh bribe second DRM after Binit
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleअस्पताल से बच्चा चोरी कर फरार महिला व उसका पति सद्भावना एक्सप्रेस में छुपे थे, सीसीटीसी फुटेज से पकड़ाये
    Next Article ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष चुने गये मुन्ना कुमार, गणेश प्रसाद होंगे सचिव
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group