Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस तथा रिस्ट्रक्चरिंग में S&T की लड़ाई के साथ, जल्द मिलेगी खुशखबरी : शिवगोपाल
रेल यूनियन

रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस तथा रिस्ट्रक्चरिंग में S&T की लड़ाई के साथ, जल्द मिलेगी खुशखबरी : शिवगोपाल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 25, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • नडियाद में IRSTMU और AIRF के संयुक्त अधिवेशन में सिग्नल एवं दूर संचार कर्मचारियों के हितों पर हुआ मंथन
  • IRSTMU ने कर्मचारियों की कठिन कार्य प्रणाली और 24 घंटें कार्यरत रहने की समस्या से फेडरेशन को कराया अवगत

गुजरात के नडियाद में रविवार 25 सितंबर 2022 को Indain Railways S&T Maintainers’Union (IRSTMU) और AIRF के संयुक्त अधिवेशन में सिग्नल एवं दूर संचार कर्मचारियों के हितों पर घंटों विचार-मंथन किया गया. अधिवेशन का आयोजन IRSTMU ने किया था. इसमें AIRF के महामंत्री एवं मेंबर स्टाफ साईड रिस्ट्रक्चरिंग कमिटी के शिव गोपाल मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया. जॉइंट कॉन्फ्रेंस में S&T कर्मचारियों की कठिन कार्य प्रणाली और 24 घंटें कार्यरत रहने की समस्या से फेडरेशन के नेता शिवगोपाल मिश्रा को अवगत कराया गया. AIRF महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा रिक्स एंड हार्डशिप कमेटी के स्टाफ साइड से एवं रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी के भी Staff Side से सदस्य हैं.

अधिवेशन में मंचस्थ नेता

ट्रेन की स्पीड बढाने के दिशा में रेलवे की पहल में सिग्नल एवं दूर संचार कर्मचारियों की अहम भूमिका : आलोक चंद

IRSTMU की तरफ से विभिन्न मंडलों यहॉ पहुंचे सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारियों ने अपनी कठिन कार्य प्रणाली और 24 घंटें कार्यरत रहने की समस्या से बारिकी से अवगत कराया. IRSTMU के महासचिव आलोक चंद प्रकाश ने शिवगोपाल मिश्रा जी को बताया कि आज ट्रेन की स्पीड बढाने के दिशा में रेलवे जो कार्य कर रही है, उसमें महत्वपूर्ण भूमिका सिग्नल एवं दूर संचार कर्मचारियों की है. विगत कुछ वर्षो में इंजीनियरिंग विभाग के बाद सबसे अधिक सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारियों की मौत दुर्घटनाओं में हुई है. इसलिए S&T कर्मचारियों को रिक्स एंड हार्डशिप एलाउंस दिलाने की पहल की जाये. IRSTMU के ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने S&T कर्मचारियों को रिस्ट्रक्चरिंग में टेक्नीशियन कैडर को सिर्फ दो भागों जूनियर टेक्नीशियन एवं सीनियर टेक्नीशियन में रखे जाने का प्रस्ताव रखा.

अधिवेशन में उपस्थित यूनियन के सदस्य

नवीन कुमार ने कहा कि असिस्टेंट टेक्नीशियनो को Level – lll (G.P – 2000) दिया जाए. AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने अपने संबोधन में S&T विभाग तथा IRSTMU की प्रशंसा की तथा संगठित होने पर जोर देते हुए कहा कि इस लडाई में S&T के साथ हैं और रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस तथा रिस्ट्रकचरिंग में भी S&T के साथ न्याय की लड़ाई लड़ी जोयगी. तथा बहुत जल्दी खुशखबरी सुनने को मिलेगी. AIRF की तरफ से जे आर भोसले ने भी सभा को संबोधित किया.

नडियाद में भारतीय रेलवे जोन एवं डिवीजनो से आये संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारी यूनिफार्म में शामिल हुए, इससे ब्लू आर्मी का स्वरूप सभागार में दिखा. IRSTMU राष्ट्रीय सह सचिव रेवती रमण ने शिव गोपाल मिश्रा के सामने संकेत एवं दूरसंचार परिवार की समस्याओं को लेकर यूनियन का पक्ष रखा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएल मीणा ने जल्द से जल्द रिक्स अलाउंस दिये जाने की मांग की और कहा कि अगर जल्द से जल्द यूनियन की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा. इस कड़ी में भारतीय रेल में संकेत एवं दूरसंचार के कर्मचारी एक दिन के लिए सार्वजनिक छुट्टी पर रहने का निर्णय ले सकते हैं.

अधिवेशन में उपस्थित यूनियन नेता

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रबोध श्रीवास्तव ने TCAS के बारे में बताया और आने वाले समय में कितना कार्य का लोड संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों पर आएगा इसकी जानकारी दी. इसी क्रम में जगदीश बेनीवाल एवं अरुण कुमार ने भी संकेत एवं दूरसंचार विभाग को उपेक्षित किये जाने को लेकर प्रकाश डाला. नेताओं ने कहा कि संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारी भारतीय रेल का एक मुख्य अंग है. यह विभाग भारतीय रेल को हाई स्पीड एवं हाई नेटवर्क उपलब्ध करता है एवं पैसेंजर को सुरक्षा एवं सुरक्षित रेल यात्रा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है. कोच गाईडन्स सिस्टम एवं प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने में विभागीय कर्मियों की अहम भूमिका है. बावजूद उन्हें उचित दर्जा नहीं मिला रहा. इसके लिए Indain Railways S&T Maintainers’Union हर प्लेटफार्म पर संघर्ष करते रहेगी.

#AIRF #IRSTMU #Indian Railways S&T Maintainer Union

Spread the love
Joint Session of Indian Railways S&T Maintainer Union (IRSTMU) and AIRF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
रेल यूनियन

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group