Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

आगरा डिवीजन फिर खाली हाथ, हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत आगरा-मथुरा में नहीं रुकेगी

प्रतीकात्मक
  • झांसी में दिया ठहराव, आगरा मंडल फिर खाली हाथ

JHANSI. उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत को तोहफा मिला है. हालांकि आगरा और मथुरा होकर चलने वालीहजरत निजामुद्दीन-खजुराहो
वन्दे भारत एक्सप्रेस का ठहराव इन दोनों स्टेशन पर नहीं होगा. यह झांसी में रुकेगी. रेलवे बोर्ड से नयी ट्रेन को हरी झंडी मिल गयी है. 12 मार्च को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली इसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे.

वन्दे भारत का जो मार्ग फाइनल हुआ है उसमें झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए ट्रेन खजुराहो पहुंचेगी. वन्दे भारत बुन्देलखण्ड के लिये बड़ी सौगात मानी जा रही है. प्रधानमन्त्री 32 योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी 12 को करेंगे.

वन्दे भारत ट्रेन का संचालन हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच होगा. यह वन्दे भारत हजरत निजामुद्दीन से चलकर सीधे ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होते हुये खजुराहो पहुंचेगी. रेल प्रशासन नयी ट्रेन के संचालन की तैयारियों में जुट गया है. हालांकि आगरा व मथुरा रेलवे स्टेशनों पर पर ठहराव नहीं दिये जाने की खबर से लोगों में मायूसी भी है.

बताया जाता है रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत का ठहराव आगरा में दिया है. महाशिवरात्रि के दिन सरकारी छुट्टी होने के बाद भी अधिकारी मीटिंग में लगे रहे. एक दिन पहले ही देर रात में प्रधानमन्त्री का कार्यक्रम फाइनल होने के अफसर मन्थन करने में लग गये थे.

शताब्दी से 1.4 गुणा अधिक है किराया

वंदे भारत में चेयरकार का किराया उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेन के किराये से 1.4 गुणा अधिक है और एक्जिक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के किराये से 1.3 गुणा अधिक है. ट्रेन में टिकट की दो श्रेणी है. एक एक्जिक्यूटिक श्रेणी और सामान्य एसी चेयरकार.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...