Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

GONDA. नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार ले जायी जा रही 15 लड़कियां बरामद

GONDA.गोंडा रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 16 नाबालिगों को बरामद किया है. इनमें 15 नाबालिग लड़कियां और 1 युवक शामिल है. इन लोगों को दलाल नेटवर्किंग कंपनी में ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार ले जाया जा रहा था. रविवार देर रात लड़कियों को देखकर आरपीएफ जवानों को शंका हुई. बाद में आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने सभी को रेस्क्यू किया. पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हे वैल्यू शॉप नाम की कंपनी ट्रेनिंग दिलाने के लिए बिहार के मोतिहारी और दरभंगा ले जा रही थी. सभी को मोतिहारी जाना था या दरभंगा यह कोई बता नहीं पा रहा था.

पूछताछ के बाद सभी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है. हालांकि आरपीएफ की सक्रियता देखकर युवतियों को बिहार ले जाने वाला युवक फरार हो गया. आरपीएफ उसकी तलाश कर रही है. प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार देर रात प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर युवतियों के ग्रुप को देखकर शक हुआ और पूछताछ में पूरी बात सामने आयी.

यह भी पढ़ें : Railways on Alert : आगरा कैंट रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सीएम को चेतावनी

एएचटीयू प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने भी लड़कियों से पूछताछ की. इसके बाद उन्हें चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया. चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष मिश्रा ने बताया कि विधिक प्रक्रिया के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़के को परिजनों को सौंप दिया गया. आरपीएफ इसे मानव तस्करी का मामला मान रही है. ऐसे में ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गोंडा आरपीएफ पोस्ट पर मानव तस्करी की धारा 143 (5) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है और कंपनी के कामकाज की जांच में जुटी हुई है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...