Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » चक्रधरपुर : जांच अधिकारी हो रहे ब्लैकमेल ! वेंडरों के आगे नतमस्तक मंडल रेल प्रशासन
रेल न्यूज

चक्रधरपुर : जांच अधिकारी हो रहे ब्लैकमेल ! वेंडरों के आगे नतमस्तक मंडल रेल प्रशासन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 8, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्टॉल लगाकर सामान बेचता वेंडर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • वेंडिंग लाइसेंस रद्द करने वाले एसीएम ने बिना जांच पूरी किये ही रिस्टोर कर दिया KMAका लाइसेंस 
  • कैटरिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत की हो गयी लीपापोती, फिर से लाइसेंस रिन्यूअल की तैयारी 
  • टाटा और राउरकेला स्टेशन पर अवैध वैंडरों की धमाचौकड़ी पर आरपीएफ के तर्क हो रहे बेमानी 

झूठों ने झूठों से कहा है, सच बोलो,
सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो,

अंदर झूठों की एक मंडी है,
दरवाजे पर लिखा हुआ है सच बोलो।

JAMSHEDPUR. मशहूर शायर राहत इंदौरी ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल, खोलते हुए यह शेर लिखा था. फिलहाल यह चक्रधरपुर रेलमंडल प्रशासन और अधिकारियों की मन:स्थिति पर सटीक साबित हो रहा है. रेलमंडल के दो बड़े स्टेशनों टाटानगर और राउरकेला में अवैध वेंडिंग की लगातार शिकायतें मिल रही है. यहां दो अलग-अलग कैटरिंग यूनिट को स्टेशन पर वेंडिंग का लाइसेंस दिया गया. शर्त थी रात 10 से सुबह पांच बजे तक वेंडिंग नहीं की जायेगी. मात्र चार वेंडर ही स्टेशन पर मूवमेंट करेंगे जो वर्दी और परिचय पत्र से लैस होंगे. इसकी सूचना आरपीएफ को दी जायेगी. वेंडर ट्रेनों की बोगियों के भीतर किसी भी हाल में नहीं जायेंगे.

#राउरकेला_स्टेशन पर #अवैध_वेंडरों की भरमार, एक प्लेटफॉर्म पर 10-15 से अधिक अवैध हॉकर, 15 रुपये का सामान 50 रुपये में बेच रहे, बेबश यात्री बन रहे शिकार, तमाशा देख रहे #RPF के अधिकारी. @rpf_dg @AshwiniVaishnaw @RPF_INDIA @RPFCKP
‍@RPFSER pic.twitter.com/Q9eZ6pIqwt

— HRCPCI (@HRCPCI) March 23, 2023

लेकिन हुआ उलटा, टाटानगर में नीली और राउरकेला में लाल वर्दी में स्टेशनों पर वेंडर ही वेंडर नजर आने लगे. 04 की जगह 25 से अधिक वेंडर स्टेशन ही नहीं ट्रेनों के भीतर फेरी करने लगे. वह भी 24 घंटे. न कोई जांच न ही कोई रोक-टोक. कॉमर्शियल के अधिकारी मौन रहे, आरपीएफ भी सिस्टम बनाकर चलता रहा. अचानक टाटानगर में ऐसा कुछ हुआ कि लाइसेंसी KMA फूड ट्रैक के खिलाफ शिकायतों की जांच की गयी. कैटरिंग इंस्पेक्टर और कॉमर्शियल इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद एसीएम चक्रधरपुर ने फूड ट्रैक के वेंडिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया.

लाइसेंस रद्द होते ही KMA फूड ट्रैक के मैनेजर ने कैटरिंग इंस्पेक्टर/टाटा पर अवैध डिमांड पूरी नहीं करने के कारण उनके खिलाफ साजिशन कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाते हुए साक्ष्य के साथ शिकायत सीनियर डीसीएम/सीकेपी को भेज दी. एक सीआई को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया. इस जांच में बाद में टाटा के कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को भी शामिल कर लिया गया. इस शिकायत के बाद टाटानगर में काॅमर्शियल के लोग बचाव की मुद्दा में आ गये. फिर वेंडिंग लाइसेंस रद्द हाेने बावजूद KMA फूड ट्रैक के नाम पर बड़ी संख्या में अवैध वेंडर स्टेशन पर दिन-रात वेंडिंग करने लगे. आलम यह रहा कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्टॉल लगाकर तो ट्रेनों के भीतर जाकर KMA की वर्दी में लोग सामान बेचने लगे लेकिन किसी अधिकारी ने उफ् तक नहीं किया. (रेलहंट के पास इसके प्रमाण मौजूद हैं)  

हर दिन अवैध वेंडिंग की शिकायतें चक्रधरपुर रेलमंडल के अधिकारियों तक पहुंच रही थी. इस बीच लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने वाले एसीएम ने चल रही जांच प्रक्रिया के पूरी हुए बिना ही KMA फूड ट्रैक का वेंडिंग लाइसेंस आश्चर्यजनक रूप से फिर से बहाल कर दिया. तब ऐसी बात चर्चा में आयी कि टाटानगर के कई स्टॉल संचालक रेलमंडल के आला अधिकारियों के सीधे संपर्क में होते है, ऐसे में उनकी अनियमितताओं को स्टेशन के इंस्पेक्टर नजर अंदाज करते हैं. 2 मई 2023 को KMA फूड ट्रैक का वेंडिंग लाइसेंस समाप्त हो गया लेकिन स्टेशन पर नीली वर्दी में अवैध रूप से दर्जनों वेंडरों को फेरी करते देखा जा सकता है. ये लोग कौन है इसका जबाव न तो आरपीएफ के पास है न ही कॉमर्शियल के पास.

@OCRPFTATANAGAR agency ka vending licence 2 may 2023 se khtm hai, bata sakenge tata station par ye log kaun hai !!! @8.45pm on 6.5.2023. pic.twitter.com/CoP4upQZgy

— HRCPCI (@HRCPCI) May 7, 2023

तमाम अनियमितताओं और वेंडिंग लाइसेंस के नियमों तो तोड़ने के बावजूद चक्रधरपुर रेलमंडल फिर से KMA को वेंडिंग लाइसेंस देने के आवेदन पर विचार कर रहा है. कैटरिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच आपसी समझौते के बाद ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है. तो क्या जांच अधिकारी के ब्लैकमेल होने के बाद मंडल रेल प्रशासन वेंडरों के आगे पूरी तरह नतमस्तक हो गया है ? या KMA की तमाम अनियमितताओं को नजरअंदाज करने पीछे अधिकारियों की बेचैनी का कारण कुछ और ही है ?

फिर भी सवाल तो हैं…  

जब कोई लाइसेंस नहीं है तो हर दिन बेखौफ वेंडिंग करने वाले कौन लोग है ?

आरपीएफ इन्हें रोक क्यों नहीं रहा है ? कॉमर्शियल के लोग क्यों मौन हैं ?

KMA को प्लेटफॉर्म पर स्टॉल लगाकर सामान बेचने का अधिकार किसने दिया ?

जांच प्रक्रिया के बीच KMA के वेंडिंग लाइसेंस को पुर्नबहाल कैसे कर दिया गया ?

वेंडिंग लाइसेंस की आड़ में अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए क्या पहल की गयी ?

घोर अनियमितता के बावजूद KMA के वेंडिंग लाइसेंस देने की बेचैनी क्यों है ?

अवैध-वैध के बीच यात्रियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को किसके भरोसे छोड़ दिया गया ?

कुछ ट्वीट व फोटो 

#KMA के खिलाफ जांच चल रही है, उसने कैटिरंग इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली के आरोप लगाये हैं, इसके बाद जांच पूरी होने से पहले ही वेंडिंग लाइसेंस को बहाल कर दिया गया. इसे स्वीकृत चार की है दिन-रात 10 से अधिक वेंडर स्टेशन पर घूम रहे, ट्रेन में चढ़ रहे, जिम्मेदार कौन ? @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/cCVg41nA5V

— HRCPCI (@HRCPCI) March 27, 2023

Spread the love
Chakradharpur Divisional Railway Administration bows before the vendors
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group