Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » टाटानगर स्टेशन की पार्किंग में रात अंधेरे में हुआ खूनी खेल, एक की गई जान, मूकदर्शक बने रहे आरपीएफ-जीआरपी
न्यूज हंट

टाटानगर स्टेशन की पार्किंग में रात अंधेरे में हुआ खूनी खेल, एक की गई जान, मूकदर्शक बने रहे आरपीएफ-जीआरपी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 28, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
मौत से पहले स्टेशन पार्किंग में बैठा नजर आ रहा विकास कुमार दुबे
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउटगेट पर 35 मिनट तड़पता रहा खून से लथपथ युवक, नहीं मिला इलाज, हो गयी मौत
  • टेंपो चालक लगाते रहे गुहार, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी इधर-से-उधर भटकते रहे, नहीं उठाया कोई कदम

जमशेदपुर. टाटानगर स्टेशन परिसर में बुधवार व गुरुवार की दरम्यानी रात (27.07.2022) देर डेढ़ बजे तब हंगामा मचा गया जब रेलवे आरक्षण केंद्र के पास एक युवक खून से लथपथ आकर जमीन पर गिर पड़ा. युवक पार्किंग के आउट गेट की ओर से भागता हुआ आया था और उसका एक हाथ पूरी तरह कटकर एक ओर झूल रहा था. हर ओर खून बिखरा पड़ा था. युवक के गिरते ही आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर, रेल पुलिस के एएसआइ समेत कुछ जवान भी मौके पर पहुंचे. युवक की स्थिति गंभीर थी. वहां जमा टेंपो चालक लगातार आरपीएफ और रेल पुलिस के अधिकारी से अनुरोध कर रहे थे कि युवक को अस्पताल पहुंचाया जाये लेकिन किसी स्तर पर पहल नहीं की गयी.

टाटानगर रेलवे पार्किंग में बिखरा खून

15 मिनट बाद सभी टेंपो चालक ही एक ऑटो ले आये जिसमें युवक को चढ़ाया गया लेकिन अस्पताल तक जाने को कोई तैयार नहीं था. इस बीच 15 मिनट और गुजर गये. टेंपो चालकों ने रेल पुलिस से कहा कि वह इलाज का खर्च भी देने को तैयार हैं, युवक को तत्काल टीएमएच ले जाया जाये लेकिन कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए चाहते हैं कि कोई पुलिसवाला साथ जाये. इसे लेकर टेंपो चालकों और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर व रेल पुलिस एएसआइ से झड़प भी हुई. आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेल पुलिस घायल को अस्पताल ले जाने को तैयार हुई. युवक को टेंपो पर पहले रेलवे अस्पताल ले जाया गया वहां से उसे एमजीएम भेजा गया. वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान बारीडीह बागुनहातु निवासी विकास कुमार दुबे (26) के रूप में की गयी है.

समय पर मिल जाता इलाज तो बच सकती थी युवक की जान
टेंपो में घायल युवक को रखकर पुलिस का इंतजार करते चालक

रेलवे स्टेशन पार्किंग में मारपीट की घटना के बाद टेंपो चालकों को आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर ने धमकाना शुरू किया. रेल पुलिस के अधिकारी एक टेंपो चालक को पकड़कर थाना भी ले गये. यह सब इसलिए हुआ कि टेंपो चालक घायल के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे थे और वर्दी के तैनात आरपीएफ व जीआरपी अधिकारी इसे अपनी तौहीन समझ रहे थे. हुआ वहीं जो होना था, समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गयी.

अब सवाल यह उठ रहा है कि युवक को समय पर अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया जा सका ? आरपीएफ के साथ जीआरपी के अधिकारी भी वहां मौजूद थे फिर ऐसा क्यों हुआ? इसके लिए जिम्मेवार कौन है? क्या इसकी जिम्मेदारी आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी लेंगे? अगर कोई जिम्मेदारी लेने को आगे नहीं आ रहा तो यह बताना होगा कि स्टेशन परिसर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? और इसकी चूक पर क्या कार्रवाई हो रही ?

स्टेशन पार्किंग में विकास दुबे की पीट-पीटकर की गयी हत्या, कहां थी रेल पुलिस व आरपीएफ 
मारपीट के आधे घंटे से गायब आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर पहुंचे जांच करने

कहा जा रहा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बागुनहातु बारीडीह निवासी विकास कुमार दुबे (26) के साथ मारपीट की गयी. उसकी मौत का कारण पिटाई बनी है. यह भी बताया जा रहा कि पार्किंग में शराब पीने के बाद विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कुछ मिला है लेकिन सवाल यह है कि आधे घंटे तक हंगामा होता रहा तो रेल पुलिस व आरपीएफ के लोग कहां थे? रेलवे पार्किंग में शराब और मारपीट के बीच हत्या के लिए कौन जिम्मेदार होगा? यह भी कहा जा रहा है कि पार्किंग में मारपीट के बाद युवक ने खुद ही अपना हाथ गेट पर लगे कार्यालय की शीशा में मारकर जख्मी कर लिया. पार्किंग के भीतर जो कुछ हुआ वह संदिग्ध है. विकास कुमार दुबे अहमदाबाद जाने के लिए टाटानगर स्टेशन आया था.अब  रेल पुलिस कितनी निष्पक्षता से जांच करेगी यह आने वाला समय बतायेगा फिलहाल यह सवाल बड़ा है कि पार्किंग से बाहर जब विकास दुबे पुलिसकर्मियों के सामने आकर गिरा तो उसे तत्काल अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया?

एक टेंपो चालक ने जैसे रेलहंट www.railhunt.com को बताया 

#Murder #Tatanagar #station_parking #SER  #INDIANRAIL

Spread the love
Murder in Tatanagar station parking station_parking tatanagar
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group