Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Amrit Bharat Station Scheme : 24,470 करोड़ की लागत से देश के 508 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, छह को आधारशिला रखेंगे पीएम

NEW DELHI. अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme pm) से देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है. पीएम मोदी 6 अगस्त को देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार 04 अगस्त 2023 को एक बयान में यह जानकारी दी है.

पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे पीएम

27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 508 स्टेशनों का विकास व पुनर्विकास कार्य पर 24,470 करोड़ से अधिक की खर्च आयेगी. इसमें 1309 छोटे-बड़े स्टेशनों की दशा में भी सुधार लाया जायेगा. 6 अगस्त सुबह 11 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे.

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर सुविधाओं को विकास होगा.

24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशनों की पुनर्विकास योजना में कुल 508 स्टेशन शामिल हैं जो 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55 स्टेशन, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13, चंडीगढ़ में 8, केरल में 5, दिल्ली, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर तथा उत्तराखंड में 3-3 जबकि हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और पुदुचेरी में 1-1 स्टेशन शामिल हैं.

स्‍थानी संस्‍कृति, व‍िरासत से प्रेरित होंगे स्टेशन

योजना के तहत शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं. यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से प्रेरित है. स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा. इसके साथ ही यह रेलवे स्‍टेशन आधुनिक यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखकर तैयार किए जाएंगे. यह रेलवे स्‍टेशन उस शहर या स्‍थान की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...