Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

पुनीत जीवन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में लगाया शिविर, रक्तदाता किया गये सम्मानित, 92 यूनिट रक्तदान

  • पुनीत जीवन की यह पहल शहर में मिशाल बने, यहीं हमारी कामना है : रूचि नरेंद्र 

JAMSHEDPUR BLOOD BANK. स्वयंसेवी संस्था ‘ पुनीत जीवन ‘ ने सोमवार 6 फरवरी 2024 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया. संस्था की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. संस्था लगातार नौ साल से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है. इस बार शिविर में कुल 92 यूनिट रक्तदान हुआ.

25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता को सम्मानित करतीं समाजसेवी रुचि नरेंद्रन

इस मौके पर टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्र की पत्नी व समाजसेवी रुचि नरेंद्र ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. रुचि नरेंद्र ने रक्तदान के प्रति संस्था के समर्पण को अविस्मरणीय करार देते हुए उम्मीद जतायी कि पुनीत जीवन की यह पहल शहर में मिशाल बनेगी. उन्होंने रक्तदाओं काे प्रोत्साहित किया तो संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी को इस पहल के लिए बधाई दी.

रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करतीं अध्यक्ष मंजू कुमारी

संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि कठाेर प्रतीत होने वाली लौहनगरी जमशेदपुर में कोमल दिल रखने वाले लोग भी मौजूद है, जो एक अनुरोध पर जीवन बचाने के खातिर रक्तदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पहुंच जाते हैं. इसमें आम लोगों के साथ ब्लड बैंक की टीम का बड़ा सहयोग रहता है. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान स्वयं के बड़ा दान है, यह इसलिए भी महान है कि क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है. हम एक दान से एक जीवन की रक्षा करते हैं.

रक्तदान में जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय कुमार चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभायी और पुनीत जीवन को पूरा सहयोग करते हुए रक्तदाताओं का लगातार हौसला बढ़ाते रहे.

पुनीत जीवन के शविर में रक्तदान करते रक्तदाता

रक्तदान शिविर में सांतनु नायक, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, निर्भय कुमार, राहुल प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, आलोक उपाध्याय, संजय सिंह, अमन केसरी, मंटू कुमार, विकास दीप, कन्हैया लालगोप, शशि कुमार, शकील, संतोष मिश्रा, नीरज कुमार प्रसाद, शन्नी भूषण, समर शेखर, प्रीतम सिंह, विजय कुमार सिंह, रविशंकर, संतोष कुमार सिंह, अंकित कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, अमित कुमार, मनोज कुमार सिंह, हरविंदर सिंह, ढोलगोविंद, विनीत कुमार, विनीत कुमार शर्मा समेत कई लोगों ने रक्तदान किया.

#BloodDonation #PuneetJiwan #jamshedpurbloodbank

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...