Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेलवे न्यूज

राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करता है भारतीय मजदूर संघ : मंगेश देशपांडे

राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करता है भारतीय मजदूर संघ : मंगेश देशपांडे
  • भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस समारोह वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी में मनाया गया 
  • निगमीकरण/निजीकरण के विरोध में 17 नवंबर 2022 को संसद घेराव के लिए दिल्ली चलो का आह्वान 

झांसी. भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी के मुख्य द्वार पर राजाराम मीणा जोनल अध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रविंद्र शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती जबकि विशिष्ट वक्ता भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मंगेश देशपांडे एवं जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ सीके चतुर्वेदी उपस्थित थे.

राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी को याद करते हुए बताया कि यह संगठन एक पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक संगठन है और यह कर्मचारियों द्वारा कर्मचारियों के लिए बनाया गया संगठन है और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करता है. इसके अतिरिक्त महामंत्री ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए निगमीकरण / निजीकरण का विरोध कर 17 नवंबर 2022 को दिल्ली में संसद घेराव करने का निर्णय लिया. निजीकरण निगमीकरण की नीति कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता गरीब किसान इत्यादि किसी के लिए भी लाभकारी नहीं हैBRMS के संघर्ष के चलते सरकार को रात्रि कार्य भत्ता सीलिंग को समाप्त करना पड़ा. 17 नवंबर 2022 के आंदोलन को सफल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को दिल्ली चलने के लिए बोला.

राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करता है भारतीय मजदूर संघ : मंगेश देशपांडे

जिला अध्यक्ष ने कारखाना में कर्मचारियों पर प्रशासन द्वारा चलाई जा रही दमनकारी नीति का विरोध किया एवं कर्मचारियों को 2 दिन का जो पैसा कांटा उसे तत्काल वापस करने की मांग की अन्यथा संघ श्रमिक न्यायालय के माध्यम से लेने के लिए बाध्य होगा. जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों को कर्मचारियों का भाग्य सामान लेने का आरोप लगाया जबकि गत दिनों में कर्मचारियों ने दोनों संगठनों के नेतृत्व को नकार दिया और अपनी आस्था UMRKS व्यक्त की. दोनों संगठनों द्वारा जबरन कर्मचारियों से चंदा के रूप में चार चार सौ रुपए वसूलने का आरोप लगाया है.

कार्यक्रम का संचालन जोनल महामंत्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा ने किया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता एके शुक्ला, दया निधि मिश्रा, मंडल सचिव कारखाना संतोष राठौर, विवेक कुमार, कपिल सिंह, राजकुमार कुशवाहा, मोहम्मद इरशाद खान, एके द्विवेदी, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, प्रह्लाद  मीणा, पप्पू राम सहाय, धीरेंद्र कुशवाहा,  अनिल तिवारी, एमके नगाइच, रविंद्र रावत, नरेंद्र शर्मा, ओपी शर्मा, पुत्तू सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

प्रेस विज्ञप्ति 

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ताजा खबरें

You May Also Like

रेलवे यूनियन

Unified Pension Scheme (UPS) के विरोध में UMRKS के नेताओं ने आवाज बुलंद की बुलंद, निशाने पर फेडरेशन PRAYAGRAJ. Unified Pension Scheme (UPS) के...

रेलवे यूनियन

पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद ने सीआरबी को थमायी समस्याओं की सूची, लाइन बॉक्स सुविधा जारी रखने का अनुरोध BHOPAL. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन...

Breaking

Patna. चालक की सूझबूझ से बिहार में बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल कटिहार-मालदा रेलखंड पर आदिना और एकलखी स्टेशन के बीच अप लाइन...

Breaking

There is an urgent requirement for additional manpower to maintain the railways’ ever-increasing assets and safe train operations, Board Chairman Satish Kumar has said,...